---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल

West Bengal New CM Oath Ceremony Date: पश्चिम बंगाल को 9 मई तक मिल जाएगा नया मुख्यमंत्री, प्रदेश BJP अध्यक्ष ने बताया कब होगा शपथ ग्रहण

West Bengal Oath Ceremony Date: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत होने जा रही है. भारतीय जनता पार्टी राज्य में नई सरकार का शपथ‑ग्रहण समारोह टैगोर जयंती (रवींद्र जयंती) के दिन यानी 9 मई को आयोजित करेगी. इसे बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और राजनीतिक बदलाव दोनों के संगम के रूप में देखा जा रहा है.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: May 5, 2026 13:07

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत होने जा रही है. भारतीय जनता पार्टी राज्य में नई सरकार का शपथ‑ग्रहण समारोह टैगोर जयंती (रवींद्र जयंती) के दिन यानी 9 मई को आयोजित करेगी. इसे बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और राजनीतिक बदलाव दोनों के संगम के रूप में देखा जा रहा है.

PM मोदी ने पहले ही दे दिया था संकेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तारीख का संकेत पहले ही अपने अंतिम चुनावी भाषण में दे दिया था. बैरकपुर की रैली में उन्होंने कहा था, ‘4 मई को नतीजों के बाद मैं फिर बंगाल आऊंगा, भाजपा के शपथ‑ग्रहण समारोह में शामिल होने.’

---विज्ञापन---

बंगाल में भाजपा की जीत पर बोले पीएम मोदी

सोमवार को ऐतिहासिक जनादेश सामने आने के बाद, मोदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रवींद्रनाथ टैगोर के आदर्शों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प ऐसा बंगाल बनाना है ‘जहां मन भयमुक्त हो और मस्तक ऊंचा रहे’, जो गुरुदेव टैगोर की अमर पंक्तियों की भावना को दर्शाता है.

---विज्ञापन---

बंगाल में सीएम रेस में कौन-कौन शामिल?

पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ने के साथ, नए मुख्यमंत्री की रेस में सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे हैं, जो अभी नेता प्रतिपक्ष हैं. अन्य संभावित नामों में पूर्व राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, अग्निकुमित्रा पॉल, शमिक भट्टाचार्य, और निशिथ प्रामाणिक का नाम भी शामिल हैं. 

बीजेपी महामंत्री सुनील बंसल आएंगे दिल्ली

मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर बाद सुनील बंसल कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. आगे की रणनीति, शपथ ग्रहण कार्यक्रम समेत विधायक दल की बैठक आदि को फाइनल करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुलाकात होगी.

First published on: May 05, 2026 11:43 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.