भारत को कई मुकाबले जिताने वाला खिलाड़ी दूसरी बार बना विधायक, BJP ने जताया था भरोसा

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का आज नतीजा आया. जहां पर पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल किया है. इस चुनाव में बीजेपी ने टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर को भी उतारा था. ये स्टार क्रिकेटर अब दूसरी बार विधायक बन गया है.

Ashok Dinda

Ashok Dinda

West Bengal Election Results 2026: मई 4 2026 को 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का नतीजा आया है. जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ने अपनी तरफ खींचा. जहां पर 15 सालों के बाद तृणमूल कांग्रेस पार्टी को हार मिली है. वहीं पहली बार बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल किया है. इस चुनाव में बीजेपी ने स्टार भारतीय खिलाड़ी को टिकट दिया था. भारतीय टीम का ये स्टार खिलाड़ी चुनाव जीता और दोबारा विधायक बन गया है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी बना दूसरी बार विधायक 

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के मोयना विधानसभा श्रेत्र से बीजेपी ने टीम इंडिया के स्टार अशोक डिंडा को टिकट दिया था. बीजेपी के भरोसे पर खरे उतरते हुए उन्होंने अपनी निकटतम उम्मीदवार चंदन मंडल को लगभग 15 हजार वोटों से पीछे कर दिया है. डिंडा फिलहाल लगातार दूसरी बार विधायक बन सकते हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया था. उस समय उन्होंने टीएमसी के सीटिंग विधायक संग्राम कुमार दोलाई को 1260 वोटों से हराया था. आईपीएल में उन्होंने बहुत लंबे समय तक खेला. हालांकि टीम इंडिया के लिए उनका करियर उतना बड़ा नहीं था. अब बीजेपी की सरकार बनती हैं, तो उन्हें खेल मंत्रालय भी दिया जा सकता है. 

विज्ञापन

अशोक डिंडा का शानदार करियर 

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अशोक डिंडा ने 2009 में डेब्यू किया था. डिंडा ने 13 वनडे और 9 टी-20 मैच टीम इंडिया के लिए खेला था. जहां पर उन्होंने 12 वनडे विकेट और 17 टी-20 विकेट हासिल किया था. हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 116 मैच खेले और 420 विकेट हासिल किए. वहीं 98 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 151 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है. डिंडा ने 2008 से लेकर 2017 तक आईपीएल खेला. जहां पर उन्होंने 78 आईपीएल मैचों में 68 विकेट अपने नाम किया. अब अशोक एक सफल राजनेता बन चुके हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ