सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया, TMC चीफ बोलीं- 'हम वापसी करेंगे…'

West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल चुनाव 2026 के विधानसभा चुनाव में TMC को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी से हार के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी जल्द ही मजबूत वापसी करेगी.

Mamata Banerjee on West Assembly Election Result 2026

Credit: Social Media

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC की करारी हुई. बंगाल की 293 सीटों में से बीजेपी ने अब तक 186 सीटों पर बाजी मार ली है, वहीं टीएमसी के पाले में सिर्फ 64 सीटें आई हैं. ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव हार गईं. इस सीट से बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी की जीत हुई. ममता बनर्जी ने बंगाल में हुई हार को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इन नतीजों की वजह बीजेपी की लूट है और टीएमसी फिर से वापस करेगी.

‘चुनाव आयोग नहीं BJP आयोग है’

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को निशाना बनाते हुए उसे ‘बीजेपी आयोग’ करार दिया. ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी ने 100 से ज्यादा सीटों की लूट की है. सीएम ममता ने कहा कि उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी और मनोज अग्रवाल से भी इस बात की शिकायत की, लेकिन वो कुछ नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये बीजेपी की अनैतिक जीत है. ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री के साथ मिलकर जो कुछ भी किया है, वो पूरी तरह से गैरकानूनी है.

विज्ञापन

कितने वोटों से हारीं ममता?

इस बार सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से चुनाव लड़े और जीत भी गए. सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम में 127301 वोट और भवानीपुर में 73917 वोट मिले. भवानीपुर से सुवेंदु ने सीएम ममता को 15105 वोटों से हराया. ममता बनर्जी के पाले में सिर्फ 58812 वोट आए. सुवेंदु अधिकारी ने 2021 के चुनावों में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था. इस बार बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हुआ. पहले चरण में 93.16% और दूसरे चरण में 91% वोट गिरे. पूरे राज्य में औसत मतदान 92% से ज्यादा रहा, जो ना सिर्फ राज्य में बल्कि पूरे देश में अब तक का सबसे ज्यादा मतदान है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ