हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ओवैसी के दौरे से पहले आसनसोल में AIMIM पोस्टर फाड़े गए, उम्मीदवार दानिश अजीज ने जताया विरोध

आसनसोल में ओवैसी के बंगाल दौरे से पहले AIMIM के बैनर-पोस्टर फाड़े जाने का मामला सामने आया. उम्मीदवार दानिश अजीज ने विरोध जताते हुए राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया, जिससे इलाके में सियासी माहौल गरमा गया है. पढ़िए पश्चिम बंगाल से अमर देव पासवान की रिपोर्ट.

विज्ञापन

एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के प्रस्तावित बंगाल दौरे से पहले आसनसोल में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. पार्टी के बैनर और पोस्टर फाड़े जाने की घटना सामने आई है, जिसे लेकर AIMIM ने कड़ी नाराजगी जताई है.
जानकारी के अनुसार, ओवैसी 12 अप्रैल की देर रात दुर्गापुर पहुंचेंगे और 13, 14 व 15 अप्रैल को आसनसोल सहित राज्य के विभिन्न जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. आसनसोल में उनकी सभाएं मुर्गासोल स्थित ईदगाह मैदान, बालबोधन स्कूल चांदमारी मैदान और ADDA के इस्तेमा मैदान में आयोजित की जानी हैं.

इस बीच, आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के 23 नंबर वार्ड के अलीनगर और 24 नंबर वार्ड के कुरैसी मोहल्ला में लगे AIMIM के बैनर और पोस्टरों को कथित तौर पर असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया. इस घटना ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है.

AIMIM के उम्मीदवार दानिश अजीज ने इस घटना पर दुख और नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य दलों के पोस्टर सुरक्षित हैं, जबकि केवल AIMIM के प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचाया जा रहा है.

विज्ञापन

दानिश अजीज ने कहा,

“क्या हमें चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है? क्या हमें सभा करने का अधिकार नहीं है? इससे पहले भी हमारी सभाओं में बाधा डाली गई और चुनाव प्रचार के दौरान विरोध किया गया.”

विज्ञापन

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सभाओं में “जय बांग्ला” के नारे लगाकर व्यवधान पैदा किया गया. हालांकि, इन आरोपों पर TMC की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

दानिश अजीज ने साफ किया कि वे इन घटनाओं से डरने वाले नहीं हैं और अंत तक चुनावी लड़ाई लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ अपने समाज ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए काम करना है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें;Nepal Gen Z Protest: नेपाल में बवाल, देश लौटे भारतीयों ने बताई आपबीती

फिलहाल, पोस्टर फाड़ने की घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है. चुनावी माहौल में इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में तनाव बढ़ा सकती हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें;PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 14 घंटे में हावड़ा से पहुंचेंगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola