Saharanpur Toilet Food Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। यहां के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (State Level Kabaddi Competition) में भाग लेने के लिए आईं बालिका खिलाड़ियों को शौचायल में बना खाना खिलाया गया। अब इस घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन और खेल निदेशालय ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से भी इस मुद्दे को उठाया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से खिलाड़ियों का वीडियो साझा किया है।
कांग्रेस ने खिलाड़ियों का वीडियो भी शेयर किया
घटना के संज्ञान में आने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस भी हरकत में आ गई। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से टॉयलेट में बना खाना खाते खिलाड़ियों का वीडियो ट्वीट किया है। कांग्रेस की ओर से लिखा गया है, ‘खिलाड़ी जब अपनी प्रतिभा से मेडल जीत कर लाते हैं तब भाजपाई फर्जी प्रचार के द्वारा वाहवाही लूटते हैं, मगर जब खिलाड़ियों को सुविधाएं देने के बात आती है तब उन्हें शौचालय में बना खाना खिलाते हैं। @myogiadityanath जी शर्म का पानी आंखों में बचा है या रेगिस्तान की तरह वह भी सूख चुका है!’ कांग्रेस के अलावा अन्य कई लोगों ने भी इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाया है।
प्रदेशभरकी 300 खिलाड़ियों ने लिया था भाग
16 सितंबर को अंडर-17 स्टेट लेवल कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 300 से ज्यादा खिलाड़ी यहां पहुंचे थे। प्रदेश के लगभग सभी जिले से बालिका खिलाड़ी यहां आई थीं। उन्हें दोपहर में अधपका खाना परोसा गया था। हद तो तब हो गई, जब किसी खिलाड़ी को रोटी मिलीं तो किसी का चावल ही नसीब हुए। किसी को कुछ भी नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक बहुत-सी बालिका खिलाडियों ने तो कच्ची सब्जियों से ही अपना पेट भरा। जो भी खाना खिलाड़ियों के लिए बनाया गया, वह शौचालय में बना था। कई खिलाड़ियों ने तो शौचायल में दुर्गंध के बीच खड़े होकर ही खाना खाया था।
प्रदेश में सहारनपुर को मिली थी मेजबानी
यूपी खेल निदेशालय की ओर से यह प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसकी मेजबानी सहारनपुर जिले को दी गई थी। इसी के तहत राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता का आयोजन यहां के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया गया था। प्रदेश के 17 मंडलों और एक खेल छात्रावास की टीमों की करीब 300 बालिका खिलाड़ियों ने यहां पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी बालिकाओं के रुकने के लिए भी इसी स्टेडियम में व्यवस्था की गई थी।
खेल निदेशालय ने दिए जांच के आदेश, कमेटी बनाई
खिलाडियों के लिए शौचालय में बन रहे खाने, शौचायल के फर्श पर रखे खाने और वहीं खड़े होकर बालिका खिलाड़ियों के खाना खाते हुए किसी ने फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद जिला प्रशासन से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंच गया। अतिरिक्त जिलाधिकारी आरके मिश्रा ने बताया कि अंबेडकर स्टेडियम में प्रतियोगिता आयोजित की गई और गंदे शौचालय से खिलाड़ियों को भोजन परोसे जाने का मुद्दा उठा। जिलाधिकारी ने इश मामले की जांच मुझे सौंपी है। मैं खुद जाकर मौके पर जांच करूंगा। तीन दिन में मामले की पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs ago4 लाख लोगों की दावत, घोड़ों की रेस... अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी
2 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
4 hrs agoघात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
5 hrs agoहत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
5 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
10 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
10 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
10 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
10 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines