Noida Crime News: माचिस की तीलियों से 6 साल की बच्ची को जलाता था पिता, मुकदमा होते ही फरार
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-9 में अपनी छह साल की बेटी को कथित तौर पर जलाने की कोशिश करने के आरोप में पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब पीने का आदी है। काफी दिन पहले उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई है। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। बच्ची की काउंसलिंग कराई जा रही है।
सेक्टर-20 थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी पिता की पहचान गणेश के रूप में हुई है। 31 जुलाई को सेक्टर-21 में जलवायु विहार के एक व्यक्ति ने बाल कल्याण समिति (CWC) को एक बच्ची के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह बच्ची अक्सर उनके पास खेलने के लिए आती थी। उन्होंने देखा कि उसके शरीर पर जलाए जाने के निशान थे, जिनमें उसे जलन हो रही थी। जब बच्ची से इसके बारे में पूछा तो उसने खुलासा किया कि उसके पिता ने नशे की हालत में माचिस की तीलियों से उसे जलाया था।
वहीं CWC की टीम तत्काल जलवायु विहार स्थित बच्ची के घर पर पहुंची और उसे अपने कब्जे में लिया। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने उसकी काउंसलिंग शुरू कर दी है। उसे बाल आश्रय गृह ले गए। जांच में पता चला कि गणेश के दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी की उम्र छह साल है। गणेश शराब पीने का आदी है, इसलिए उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। बेटी को पति के पास छोड़ दिया।
थाना पुलिस ने बताया कि 31 अगस्त को सीडब्ल्यूसी ने थाने पर आकर आरोपी पिता गणेश के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत की। इस पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है। वहीं पुलिस बच्ची की मां के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। आरोपी की गिरफ्तार के लिए गणेश के रिश्तेदारों के घर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द आरोपी पिता को गिरफ्तार किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: