Aligarh News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले में भाजपा की मुस्लिम महिला नेता रूबी आसिफ खान (Rubi ashif Khan) इस बार नवरात्र (Navratri 2022) में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके फिर से कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई हैं। उनके घर के दरवाजे और गली में धमकी भरे पोस्टर चिपकाए गए हैं। पोस्टर में उन्हें काफिर कहते हुए परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी गई है। बता दें कि इस गणेश चतुर्थी पर उन्होंने गणपति की प्रतिमा भी स्थापित की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ फतवे जारी हुए थे।
अभी पढ़ें – Chhattisgarh: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर छात्रा से लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
गेट और गली में चिपकाए पोस्टर
जानकारी के मुताबित अलीगढ़ की रहने वाली रूबी आसिफ खान भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला नेता हैं। इस बार नवरात्र में उन्होंने अपने घर पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की है। साथ ही उन्होंने नौ दिन के उपवास भी रखे हैं। आरोप है कि अब उनके घर के गेट और गली में किसी ने धमकी भरे पोस्टर चिपका दिए हैं। पोस्टर में लिखा है, रूबी आसिफ खान काफिर बन गई है, पूजा करती है, हवन करती है, वंदे मातरम कहती है, इसे इस्लाम से खारिज कर दो, परिवार समेत जिंदा जला दो, हम सच्चे मुसलमान जमात उल इस्लाम, नारे तकबीर अल्लाह है अकबर’
गणपति स्थापना पर जारी हुए थे फतवे
रूबी आसिफ खान ने बताया कि सुबह पड़ोसियों के माध्यम से उन्हें इन पोस्टर के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पोस्टरों को हटा दिया है। बता दें कि पिछले दिनों गणेश चतुर्थी के मौके पर रूबी खान ने अपने घर में गणपति की प्रतिमा स्थापित की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ फतवे जारी किए गए थे। रूबी खान ने इन फतवों के जवाब में कहा था कि वह डरने वाली नहीं हैं। गणपति स्थापना ही नहीं, वे गणपति विसर्जन भी करेंगे। इसके बाद गणपति विसर्जन के दौरान उन्हें सुरक्षा दी गई थी।
अभी पढ़ें – Video: काली-बदसूरत कहने पर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, कुल्हाड़ी से काट दिया गुप्तांग
काफिर तो देश तोड़ने वाले हैंः पूर्व मेयर
वहीं मामले की जानकारी होने पर अलीगढ़ की पूर्व मेयर और भाजपा नेता शकुंतला भारती अब रूबी खान के पक्ष में उतर आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शकुंतला भारती ने कट्टरपंथियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि काफिर तो वो लोग हैं, जो देश में रहते हुए देश को तोड़ने की बात करते हैं। आपको बता दें कि रूबी खान काफी समय से हिंदू देवी देवताओं की पूजा करते हुए आ रही है। काफी समय पहले उन्होंने अपने घर में राम दरबार भी लगाया था। इसके बाद रूबी खान पर कथित तौर पर हमला भी हुआ था।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
43 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines