बस्तर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठगों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इनके गिरोह काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। आए दिन ठगी के मामले थानों के साथ सुर्खियों में बने रहते हैं। बावजूद आम जनता इन ठगों के झांसे में आ ही जाती है। ताजा मामला जगदलपुर का है जहां उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के रहने वाले 2 इंजीनियरों ने मिलकर बस्तर की रहने वाली युवती से मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 22 लाख की ठगी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर लगी 22 लाख की चपत

इन दोनों ही आरोपियों ने नागपुर मेडिकल कॉलेज में छात्रा को 12वीं के बाद आसानी से मेडिकल की सीट दिलवाने का झांसा दिया। इसके बाद किस्तों में धीरे-धीरे 22 लाख रुपए की रकम अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिया। ठगी की आशंका होने पर परिवार के लोगों ने बोधघाट थाने में मामला दर्ज करवाया।

विज्ञापन

ऐसे पकड़े गए आरोपी

इसके बाद से पुलिस लगातार इन दोनों ही आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश कर रही थी। इस दौरान ही ठगों की मौजूदगी नागपुर में होने की सूचना मिलने पर बोधघाट थाने से एक स्पेशल टीम बना कर रवाना किया गया। स्थानीय पुलिस की मदद से टीम ने आरोपियों को धर दबोचा और जगदलपुर ले आए। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है जिसके आधार पर पुलिस ने न्यायीक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ