Agra News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की दूसरा शादी कराई। शादी भी चोरी-छिपे नहीं कराई, बल्कि धूमधाम से शादी हुई। पहली पत्नी बाराती बनकर शादी में खूब नाची, लेकिन दो महीने बाद ही ऐसा हुआ कि सभी के होश उड़ गए। दूसरी पत्नी को पहली पत्नी के बारे में पता चल गया। जब विरोध किया तो पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी को 10 लाख रुपये लेकर एक बच्चा पैदा करने का दबाव बनाया। अब दूसरी पत्नी ने थाना पुलिस में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की है।
अभी पढ़ें – विधायकों के इस्तीफे पर बोले अशोक गहलोत, ‘मेरे हाथ में कुछ नहीं’
दो माह पहले ही कराई है शादी
घटना आगरा जिले की है। जानकारी के मुताबिक एक महिला की कई वर्ष पहले शादी हुई थी, लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं हुआ। काफी इलाज भी चला। इस पर महिला के दिमाग में विचार आया कि पति की दूसरी शादी करा दी जाए। इस पर महिला ने हाथरस जिले की रहने वाली एक युवती को खोजा। उसे शादी करने के लिए तैयार किया, लेकिन युवती को यह नहीं बताया कि वह उसी का पति है। दो माह पहले जुलाई में धूमधाम से शादी हुई। पहली पत्नी अपने पति की बारात में झूम कर नाची। दुल्हन भी मायके से विदा कर ससुराल आ गई। इसके बाद वह पग फेरे के लिए अपने मायके आई। जहां उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। उसे इसके बारे में बताया नहीं गया था।
अभी पढ़ें – कल गुजरात से दिल्ली सीएम के घर खाना खाने आएंगे हर्ष सोलंकी
पहली पत्नी के बारे में पता चला तो उड़ गए होश
इस पर महिला ने विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर पहली पत्नी ने अपने कुछ पुलिस वाले रिश्तेदारों से दूसरी उस पर दबाव डलवाया। कहलवाया कि 10 लाख रुपये लेकर एक बच्चा कर दे। इसके बाद वह आजाद है। दूसरी पत्नी जब मामले की जानकारी की तो पता चला कि पहली पत्नी के बच्चे नहीं हो रहे थे, इसलिए उसने योजना के तहत उसकी शादी कराई। दूसरी पत्नी अब अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। महिला ने अब पुलिस से शिकायत देकर अपने साथ न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
1 hr agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
3 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
13 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
14 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
17 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines