कल गुजरात से दिल्ली सीएम के घर खाना खाने आएंगे हर्ष सोलंकी

हर्ष सोलंकी

Tomorrow Harsh Solanki from Gujarat will come to Delhi

विज्ञापन

नई दिल्ली: कल गुजरात से हर्ष सोलंकी सपिरवार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर खाना खाने आएंगे। दरअसल, सीएम के अहमदाबाद दौरे के दौरान हर्ष ने सीएम ने अपने घर खाना खाने आने के लिए आग्रह किया था। इस पर सीएम ने उन्हें पहले अपने घर खाने पर बुलाया है। इसके बाद जब वह अगली बार अहमदाबाद जाएंगे तो वह हर्ष के घर जाएंगे।

अभी पढ़ें – सरकारी ऑफिस से स्कूल तक सिर पर किताब ढोकर ले गए छात्र, हेडमास्टर सस्पेंड

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि गुजरात से कल हर्ष सोलंकी अपने परिवार के साथ मेरे घर खाने पर आएंगे। मेरे पूरे परिवार को उनका सत्कार करके बहुत अच्छा लगेगा। हर्ष, आपके परिवार का स्वागत है। बता दें कि हर्ष के परिवार में माता-पिता समेत कुल पांच लोग हैं। पांचों लोगों के हवाईजहाज के टिकट आदि आने-जाने की व्यवस्था सीएम ने खुद की है। इसके अलवा पंजाब सीएम भगवंत मान ने दिल्ली में उनके पंजाब भवन में रुकने का इंतजाम किया है।

अभी पढ़ें – बेहद शातिर ‘क्रिमिनल’ है अंकिता मर्डर केस का आरोपी पुलकित, 2016 में भी इस मामले में दर्ज हुआ था केस

कौन है हर्ष सोलंकी

हर्ष सोलंकी अहमदाबाद के रहने वाले हैं। वह वाल्मिकी समाज से आते हैं। हाल ही में सीएम दिल्ली अरविंद केजरीवाल अहमदाबाद में एक रैली कर रहे थे। इस दौरान हर्ष भीड़ में से उठे और सीएम से बात करने लगे। इस दौरान उन्होंने सीएम को अपने घर आने की दावत दी। बता दें इससे पहले अरविंद केजरीवाल गुजरात में एक ऑटो वाले के घर खाना खाने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ