मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में महागठबंधन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस ने बिहार को लूट-खसोट, जातीय संघर्ष और अराजकता की आग में झोंक दिया था. जिन लोगों ने बिहार की पहचान पर संकट खड़ा किया, वही आज फिर वोट मांगने आ रहे हैं.” योगी ने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में छह दर्जन जातीय नरसंहार हुए, बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा खत्म थी, गरीबों का अन्न और पशुओं का चारा तक खा गए थे.
राजद और कांग्रेस के शासन में बिहार का नाम बदनाम हुआ
उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के शासन में बिहार का नाम बदनाम हुआ, पर आज बिहार फिर से अपने स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस ने गरीबों को उनके हक से वंचित रखा, लेकिन आज मोदी जी की सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा और करोड़ों को मकान, शौचालय और गैस कनेक्शन दे रही है.
जब भी लोकतंत्र पर हमला हुआ, बिहार ने आवाज उठाई
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार ने जब भी लोकतंत्र पर हमला हुआ, तब आवाज उठाई. लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में बिहार के नौजवानों ने कांग्रेस की तानाशाही को उखाड़ फेंका था. वही भावना अब फिर से एनडीए के साथ दिखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि महागठबंधन आज ‘तीन बंदरों’ की तरह है, एक पप्पू के नाम पर, एक टप्पू के नाम पर, एक अप्पू के नाम पर. एक अच्छा बोल नहीं सकता, एक अच्छा देख नहीं सकता और एक अच्छा सुन नहीं सकता.
यह नया बिहार है, जिस पर पूरा भारत गर्व करता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार और उत्तर प्रदेश मिलकर विरासत और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन गया है और सीतामढ़ी में मां जानकी का मंदिर बन रहा है. मोदी जी ने अयोध्या से सीतामढ़ी को फोर लेन सड़क से जोड़ने के लिए 6,155 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज बिहार मेट्रो, एयरपोर्ट, इनलैंड वॉटरवे, एनआईटी, आईआईएम, एम्स और स्मार्ट सिटी जैसी सुविधाओं से सुसज्जित हो रहा है. अब बिहार सेमीकंडक्टर हब की दिशा में आगे बढ़ रहा है. यह नया बिहार है, जिस पर पूरा भारत गर्व करता है.
स्वर्णिम बिहार के लिए फिर से एनडीए की सरकार बनाना जरूरी
उन्होंने कहा कि एनडीए की डबल इंजन सरकार ने बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों में विकास की रफ्तार बढ़ा दी है. मैं पहले गोरखपुर से दरभंगा आने में 16 घंटे लगाता था, आज लखनऊ से 45 मिनट में पहुंच गया. यही डबल इंजन की स्पीड है. योगी ने भीड़ से अपील की कि स्वर्णिम बिहार के लिए फिर से एनडीए की सरकार बनाना जरूरी है. महागठबंधन को बिहार को घुसपैठियों का धर्मशाला नहीं बनने देना है. अराजकता और अपहरण के युग में वापस नहीं जाना है. उन्होंने दावा किया कि अगर एनडीए की सरकार बनी तो दीघा के 1024 बीघा भूमि विवाद का समाधान छह महीने में कर दिया जाएगा.
2026 तक नक्सलवाद समाप्त
माओवाद और माले पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि भारत से 2026 तक नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा. बिहार में माले को फिर से सिर नहीं उठाने देना है. ये लोग माफिया प्रवृत्ति को बढ़ावा देंगे, अराजकता फैलाएंगे. अंत में मुख्यमंत्री ने जनता से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार संजीव चौरसिया को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि “स्वर्णिम बिहार का सपना केवल एनडीए ही साकार कर सकता है.”
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
42 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines