Wrestlers vs WFI Chief: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश में महापंचायतों का आज यानी गुरुवार को आयोजन किया जा रहा है।
उधर मुजफ्फरनगर के शोरम में सबसे बड़ी पंचायत का आयोजन किया है। यहां बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने कहा है कि बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। वहीं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में पंचायतों और विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है।
बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने लगाए गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर के शोरम में खापों ने महापंचायत का ऐलान किया था। इस महापंचायत की अध्यक्षता बालियान खाप के चौधरी नरेश चौधरी ने की। नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार बृजभूषण शरण सिंह को बचा रही है। महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।
पांच राज्यों की खापों के चौधरी पहुंचे
नरेश टिकैत ने कहा है कि सरकार और पुलिस की करतूतों को देखकर पहलवान अपने मेडलों को गंगा में बहाने के लिए जा रहे थे, लेकिन मैंने उन्हें मनाकर रोका है। सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है।
नरेश टिकैत ने कहा है कि हमने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से भी इस बारे में चर्चा की है, लेकिन लग रहा है कि वे भी दबाव में हैं। बताया गया है कि मुजफ्फरनगर की महापंचायत में यूपी, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत राजस्थान की खापों ने भी हिस्सा लिया।
टप्पल में सरकार पर गरजे राकेश टिकैत
उधर, अलीगढ़ के टप्पल में भी पहलवानों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा ने महापंचायत हुई। यहां भाकियू नेता राकेश टिकैत ने महापंचायत को संबोधित किया। टप्पल में इस महापंचायत का आयोजन यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज पर किया गया है।
राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार खुद सारे सबूतों को मिटा रही है, लेकिन हम पहलवानों के समर्थन में खड़े हैं। हम पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि खाप पंचायत का जो भी फैसला होगा, हम उसका पालन करेंगे।
बुलंदशहर और आगरा में किसान नेताओं का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ के अलावा आगरा और बुलंदशहर में भी महापंचायतों का आयोजन किया गया है। बुलंदशहर में पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए भाकियू ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेताओं के इस विरोध को देखते हुए जिला मुख्यालय पर भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है।
इसके अलावा आगरा जिले में भी संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। आगरा के किसान नेताओं ने भी सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। ऐलान किया है कि पांच दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो किसान सड़कों पर उतर आएगा।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
37 mins agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
22 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines