UP Crime News: साल 2012 में आई बॉलीवुड की फिल्म ‘हेट स्टोरी’ की कहानी जैसा दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सामने आया है। यहां एक आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ महिला के साथ गैंगरेप किया। जब महिला गर्भवती हो गई तो दरिंदों ने मध्य प्रदेश ले जाकर उसके साथ ऐसा काम कर दिया कि उसकी जिंदगी तबाह हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो की तलाश की जा रही है।
पति लापता, बच्चे पालने के लिए की नौकरी
जानकारी के मुताबिक आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपने घर का खर्चा चलाने के लिए जूता फैक्ट्री में काम करती है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था, जो काफी दिनों से लापता है। ऐसे में महिला को नौकरी करनी पड़ी। आरोप है कि फैक्ट्री में एक युवक के साथ उसकी नजदीकियां हो गईं।
यह भी पढ़ेंः मनचले ने रात को पत्नी के सामने रखी ‘ऐसी’ डिमांड, सुबह हुई तो पूरे गांव में मच गया हड़कंप
दोस्त के घर पर किया गैंगरेप
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया था। जहां पहले से एक और युवक मौजूद था। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो उसकी बेटी के साथ भी यही वारदात कर देंगे।
महिला को मध्य प्रदेश ले गए
वारदात के बाद महिला गर्भवती हो गई। इस पर तीनों आरोपी पीड़ित महिला को मध्य प्रदेश के किसी कस्बे में ले गए और उसकी बच्चेदानी ही निकलवा दी। आगरा वापस पहुंचने पर महिला ने पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। थाना सिकंदरा के प्रभारी आनंज कुमार शाही ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines