लखनऊ में एक महिला ने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो बनाते हुए पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस कदम से पहले महिला ने रो-रोक अपने कांस्टेबल पति की प्रताड़ना के बारे में बताया। उसने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ थाने में और पुलिस अधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर होने उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। महिला की वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
4 महीने पहले की थी लव मैरिज
जानकारी के मुताबिक सौम्य उर्फ तनु की शादी बीकेटी थाने में तैनात सिपाही अनुराग सिंह से बीते 4 महीने पहले लव मैरिज शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से अनुराग का परिवार उसे प्रताड़ित करने लगा। परिवार अनुराग पर भी दबाव बना रहे थे कि इसे मार दो, ये दहेज में कुछ नहीं लाई है तुम्हारी दूसरी शादी करवा देंगे। इसके बाद अनुराग का सौम्य के प्रति व्यवहार बदल गया। अनुराग आए दिन सौम्य के साथ मारपीट करने लगा। बताया जा रहा है कि अनुराग और उसके परिवार की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।
सौम्या ने लाइव वीडियो दी जान
सौम्य उर्फ तनु ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो बनाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में सौम्य कह रही है ‘मेरे मरने के बाद यह लोग मेरे पति की दूसरी शादी करना चाहते हैं। मेरे पति का जीजा संजय जो रायबरेली में पीएसी पुलिस में तैनात है। इसका भाई रंजीत जो एडवोकेट है। कहता है हम वकील हैं हम तुम्हें बचा लेंगे इसको मार दो। ये दोनों लोग मिलकर मुझे मेरी पति से मारपीट करवाते हैं प्रताड़ित करते हैं मुझे हर रोज टॉर्चर करते हैं।
योगी और मोदी से लगाई गुहार
सौम्य ने आगे कहा, ‘मेरे मरने के बाद मेरी एक ही प्रार्थना है योगी जी और मोदी जी से इन लोगों को किसी भी हाल में बख्शा ना जाए। इन लोगों को किसी भी हाल में ना छोड़ा जाए। कड़ी से कड़ी सजा मिले। एक तरफ योगी जी मोदी जी कहते हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। कहीं भी बेटियां सेफ नहीं है ऐसे दरिंदों का इलाज करें। योगी जी और मोदी जी इन लोगों के पास पैसा है। यह लोग कुछ भी कर सकते हैं। मैं थाने में शिकायत करने के लिए गई। कप्तान साहब से मिली लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थाने से घर पहुंची तो पति ने दोबारा उसे मारा पीटा। पति बोला- मैं पुलिस में हूं मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इन लोगों ने मुझे इतना टॉर्चर किया कि आज मैं आत्महत्या करने जा रही हूं मैं इन्हीं लोग की वजह से मार रही हूं जिनका नाम मैंने लिया है।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
4 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
7 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
9 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
19 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
21 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
22 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines