Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

‘मुझे मेरी बीवी वापस चाहिए’; भाई दूज मनाने गई, प्रेमी संग फरार हुई, पति रो-रोकर बेहाल

Wife Ran Away With Lover Husband Crying: भाई दूज करने आई पत्नी प्रेमी के साथ भाग गई, इसके बाद से पति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Nov 16, 2023 17:22

Wife Ran Away With Lover Husband Crying: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां महिला अपने पति के साथ भाई दूज मनाने के लिए मायके आई थी और यहीं से अपने प्रेमी के साथ भाग गई। महिला की इस हरकत से उसका और पूरा परिवार सदमे में है। पति थाना महावन में अपने पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट करवाई है। पत्नी के भाग जाने से पति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

भाई दूज करवाने मायके लाया बीवी

ये घटना मथुरा के थाना महावन क्षेत्र की है। पीड़ित पति भगवानदास ने पुलिस को बताया कि 10 महीने पहले ही 19 जनवरी को उसकी शादी थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक लड़की से हुई थी। भगवानदास ने कहा कि शादी के परंपरा के अनुसार वो मंगलवार को वह पत्नी को भाई दूज करने के लिए उसके माइके के लेकर गया था। अगले दिन बुधवार को बीवी को भाई दूज करवाने के बाद वो दोपहर 12 बजे वापस घर लौट रहा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शर्मनाक हरकत! लड़की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिख दीं ऐसी बातें, पति-पत्नी सुसाइड के लिए हुए मजबूर

प्रेमी के साथ बीवी फरार

पति ने बताया कि वापसी के समय उसने सुभाष चौराहा पर पत्नी को ऑटो बैठाया। इसके बाद जब खुद ऑटो में बैठने गया तो तभी पत्नी ने बैठने से मना कर दिया, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। पति ने पत्नी को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो मानी नहीं और साथ चलने से मना कर दिया। इसके बाद पति ने सुभाष चौराहा पर तैनात पुलिस वालों से मदद मांगने लगा। इस बीच पत्नी बैग और मोबाइल लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

---विज्ञापन---

महिला का खौफनाक रूप

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक होश उड़ा देने वाला मामला सामने आई है। यहां एक महिला ने लड़ाई के बाद अपने पड़ोसी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। वारदात के तुरंत बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी महिला का गिरफ्तार कर लिया है।

First published on: Nov 16, 2023 05:22 PM

संबंधित खबरें