शर्मनाक हरकत! लड़की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिख दीं ऐसी बातें, पति-पत्नी सुसाइड के लिए हुए मजबूर

Couple Attempt Suicide For Social Media: आरोप है कि एक महिला सोशल मीडिया पर अलग- अलग ID बनाकर कपल को बदनाम कर रही है।

image - 2023-11-16T124346.694

Couple Attempt Suicide For Social Media: पंजाब के लुधियाना में उस वक्त सब हैरान रह गए जब एक कपल के आत्महत्या करने की कोशिश के बारे में लोगों को पता चला। ये मामला लुधियाना के सुखदेव नगर का है। यहां एक कपल सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल का कारण आत्महत्या करने जा रहा था। हालांकि, मौका रहते दोनों को बचा लिया गया। फिलहाल पति-पत्नी दोनों को अलग- अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। आरोप है कि एक महिला सोशल मीडिया पर अलग- अलग ID बनाकर कपल को बदनाम कर रही है। थाना शिमलापुरी में कपल के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पति-पत्नी को किया बदनाम

आत्महत्या का प्रयास कर रहे कपल की पहचान सुशील मचान (पति) और पूजा मचान (पत्नी) के रूप में हुई है। महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले करीब 3 महीने से उन्हें एक महिला सोशल मीडिया पर बदनाम कर रही है। महिला ने इस बात का आरोप सुखदेव नगर की रहने वाली स्नेहा नाम की लड़की पर लगाया है। महिला का आरोप है कि स्नेहा अपने फोन से अलग-अलग ID बनाकर उसे और उसके पति को बदनाम कर रही हैं। कभी स्नेहा उसके पति पर झूठा आरोप लगाते हुए उसके साथ अपने अवैध संबंध बताती है, तो कभी पत्नी के साथ उसके बेटे की फोटो शेयर कर उसके चरित्र पर अपशब्द कहती है। ये सारा खेल पिछले 3 महीनों से चला रहा है।

विज्ञापन

पति-पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश

महिला ने बताया कि सोशल मीडिया लगातार अपनी बदनामी से परेशान होकर एक उसके पति ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उसे बचा लिया गया। वहीं, 13 नवंबर को जब पत्नी घर में अकेली थी तो उसने भी आत्महत्या की कोशिश की और पंखे से चुनरी बांधकर फंदा लगा लिया लेकिन आखिर में उसे बचा लिया गया। पति-पत्नी दोनों को अलग- अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है और दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ