हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral News: ऐसा क्या हुआ कि एक किसान को बनना पड़ा 'काला भालू', वजह कर देगी हैरान

विज्ञापन

Viral News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में इन दिनों बंदरों का आतंक अपने चरम पर है। ये आतंक सिर्फ लोगों के घरों तक ही नहीं, बल्कि किसानों के लिए भी जी का जंजाल बन गया है। किसानों का कहना है कि करीब चार दर्जन बंदरों का झुंड उनकी फसलों की नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में अब किसानों ने बंदरों को भगाने की अनूठी तरकीब निकाली है।

एक किसान की तरकीब आ गई काम

जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी के जहान नगर गांव के किसान बंदरों से परेशान हैं। बंदरों से गन्ने की फसल को बचाने के लिए एक किसान ने भालू की पोशाक बनवाई है। वह नियमित रूप से भालू की पोशाक पहनकर खेत में बैठता है, जिसे देख बंदर भाग जाते हैं।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1672802615602864128

विज्ञापन

करीब 45 बंदर बने किसानों के लिए मुसीबत

गांव के किसान गजेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में 40-45 बंदर घूम रहे हैं। हमारी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हमने अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया गया। गजेंद्र सिंह ने बताया कि फिर हमने की एक तरकीब निकाली है। कुछ किसानों ने 4000 रुपये इकट्ठे करके भालू की एक पोशाक बनवाई है।

जानकारी पर डीएफओ ने लिया संज्ञान

किसानों का ये अनोखे आविष्कार ने बंदरों में खौफ और क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। उधर लखीमपुर खीरी के डीएफओ संजय बिस्वाल ने भी मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि मैं किसानों को आश्वासन देता हूं कि हम बंदरों द्वारा फसलों को नुकसान से बचाने और रोकने के लिए सभी उपाय करेंगे।

विज्ञापन

हापुड़ में शख्स ने पहना था लंगूर का मुखौटा

बता दें कि पिछले साल उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां बंदरों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए एक व्यक्ति ने लंगूर के मुखौटे का इस्तेमाल किया था। ओमप्रकाश नाम के इस शख्स की बंदर भगाने की तरकीब के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola