वाहनों की फिटनेस जांच को लेकर उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है. अब यूपी में वाहनों की मैनुअल फिटनेस जांच बंद कर दी गई है. नए नियम के मुताबिक, अब 23 लाख से ज्यादा व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच निजी ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर पर की जाएगी. राज्य के 75 जिलों के सभी व्यावसायिक वाहनों को नजदीकी 13 निजी एटीएस आंवटित किए गए हैं. वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए ऑनलाइन बुक करना होगा, जिसमें नजदीकी एटीएस का स्लॉट बुक होगा.
कब से लागू हुआ नया नियम?
यूपी परिवहन विभाग ने 5 जनवरी से इस नियम का पालन करने का आदेश दे दिया है. अब मैनुअली फिटनेस जांच बंद कर दी गई है. फिटनेस के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. हर एक एटीएस को करीब 100 किलोमीटर के क्षेत्र से जोड़ा गया है. केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने वाहनों की फिटनेस जांच के लिए 14 नवंबर 2024 और 1 अप्रैल 2025 को प्रमुख सचिव परिवहन को पत्र भेजा था. इसके बाद 17 नवंबर को एक पत्र जारी कर निर्देश दिया गया था कि जनवरी 2026 से एटीएस पर ऑनलाइन माध्यम से वाहनों का फिटनेस कराया जाए.
यह भी पढ़ें: UP SIR VOTER Draft List: एसआईआर के बाद UP से दो करोड़ 89 लाख वोटरों के नाम कटे, जानें कितने बचे वोटर?
फिटनेस नहीं करवाने पर कटेगा मोटा चालान
परिवहन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि नए नियम के मुताबिक, नए वाहनों के लिए आठ साल तक हर दो वर्ष में और उसके बाद एक-एक वर्ष में फिटनेस कराना अनिवार्य है. अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो पहली बार 5 हजार और दूसरी बार 10 हजार का चालान कटेगा. राज्य के हर जीले में तीन निजी एटीएस खोलने की मंजूरी दी गई है. अभी तक सिर्फ लखनऊ में ही एटीएस संचालित हो सका है और दूसरा एटीएस बंथरा में तैयार किया गया है. इसके अलावा बिजनौर, फिरोजाबाद, झांसी, कानपुर देहात, मुरादाबाद, वाराणसी, बरेली, रामपुर, फतेहपुर, कानपुर नगर, आगरा व मीरजापुर में एटीएस संचालित हो रहा है. testing, fitness
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
10 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
12 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
14 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines