UP SIR VOTER Draft List: एसआईआर के बाद UP से दो करोड़ 89 लाख वोटरों के नाम कटे, जानें कितने बचे वोटर?

UP SIR VOTER Draft List: चुनाव आयोग (ECI) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश से दो करोड़ 89 लाख वोटरों के नाम कट गए. 27 अप्रैल से अभियान शुरू हुआ और 4 नवम्बर से पहला चरण चला. एसआईआर से पहले यूपी में 15.44 करोड़ मतदाता थे. एसआईआर के बाद जो संख्या 12.55 करोड़ रह गई. पहले ड्राफ्ट लिस्ट 31 दिसंबर को जारी होनी थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 6 जनवरी कर दिया गया था.

UP SIR

UP SIR VOTER Draft List: चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद उत्तरप्रदेश के वोटर्स की ड्राफ्ट लिस्ट जारी कर दी है. यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि एसआईआर में उत्तर प्रदेश से दो करोड़ 89 लाख वोटरों के नाम कट गए. पहले उत्तरप्रदेश में कुल मतदाता 15.44 करोड़ थे, जोकि एसआईआर के बाद 12.55 करोड़ रह गए हैं. रिवीजन के दौरान 46 लाख वोटर मृत पाए गए. 27 अप्रैल से यह अभियान शुरू किया था. 26 नवम्बर तक पहला चरण खत्म हुआ था. पहले 2.97 करोड़ वोटर्स का नाम हट रहा था. नवदीप रिणवा के मुताबिक, पहले 31 दिसंबर को ड्राफ्ट सूची जारी होनी थी, लेकिन बाद में एक सप्ताह आगे तारीख बढ़ाकर इसे 6 जनवरी तक किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

किस किस मद में कटे 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान फील्ड टीम को 46.23 लाख मतदाता मृत मिले। दो करोड़ 17 लाख मतदाता अपने पुराने पते से नदारद मिले, शायद वो दूसरे जिलों या राज्यों में ट्रांसफर हो गए हों। 25 लाख 49 हजार मतदाताओं के नाम एक से अधिक जगहों पर मिले। 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक के बीच दावे और आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं, इस अवधि के दौरान मिले दावों और आपत्तियों का निस्तारण 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच किया जाएगा.

6 मार्च 2026 को प्रकाशित होगी अंतिम वोटर लिस्ट

यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान सभी गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) मिल चुके हैं और उनका डिजिटलीकरण भी पूरा कर लिया गया है. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद मतदाताओं को एक महीने का समय अलग से मिलेगा, ताकि रिवीजन के दौरान अगर कोई वोटर छूट गया हो या त्रुटिवश किसी का नाम कट गया हो तो वो दो आवेदन देकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाए. नवदीप रिणवा ने उत्तरप्रदेश के सभी वोटर्स से ड्राफ्ट लिस्ट देखने की अपील कि ताकि कोई मतदाता का नाम न रह सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ