हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का तांडव, अगले 24 घंटे भारी; 2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत 6 जिले अलर्ट पर

उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. IMD ने नैनीताल और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून समेत छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे भारी बारिश, भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बना रहेगा.

विज्ञापन
उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा? (image: AI)

खबर की मुख्य बातें:

  • उत्तराखंड के नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है.
  • देहरादून समेत छह जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी है.
  • बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन और सड़क धंसने से यातायात प्रभावित हो गया है.
  • प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की.

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर तेज होता दिखाई दे रहा है और यह धीरे- धीरे लोगों की जिंदगी में कहर बनता दिखाई दे रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें विशेष रूप से नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. इसके अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भी भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और साथ ही, जितना हो सके घर से बाहर निकलने से बचने और नदी-नालों के दूर रहने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 3 July: 3 दिन 16 राज्यों में भयंकर बारिश की चेतावनी, 85KM स्पीड वाले

विज्ञापन

कई जिलों में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार तेज बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा काफी बढ़ गया है. वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. विभाग ने साफ कहा है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी, नालों तथा जलभराव वाले इलाकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें. स्थानीय प्रशासन को भी संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखा जाए और किसी तरह की दुर्घटना को होने से पहले काबू किया जाए.

जिलाअलर्टमौसम की स्थितिलोगों के लिए सलाह
नैनीताल🟠 ऑरेंज अलर्टभारी से बहुत भारी बारिश, तेज बारिश की संभावनाअनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों से दूर रहें.
बागेश्वर🟠 ऑरेंज अलर्टभारी से बहुत भारी बारिश और भूस्खलन का खतरापहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने से बचें.
देहरादून🟡 येलो अलर्टभारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावनामौसम अपडेट देखते रहें और सावधानी बरतें.
टिहरी🟡 येलो अलर्टभारी बारिश और तेज हवाएंभूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें.
पौड़ी🟡 येलो अलर्टभारी बारिश और आकाशीय बिजलीखराब मौसम में यात्रा टालें.
चमोली🟡 येलो अलर्टभारी बारिश और भूस्खलन की आशंकापहाड़ी सड़कों पर अतिरिक्त सावधानी रखें.
उत्तरकाशी🟡 येलो अलर्टगरज-चमक के साथ तेज बारिशनदी और पहाड़ी ढलानों से दूरी बनाए रखें.
रुद्रप्रयाग🟡 येलो अलर्टभारी बारिश और सड़क बाधित होने की आशंकाप्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें.

भूस्खलन से बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे प्रभावित

लगातार हो रही बारिश का असर राज्य की प्रमुख सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है. बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आने से घंटों तक यातायात बंद रहा, जिसके कारण हजारों श्रद्धालु और यात्री रास्ते में फंस गए. सिरोबगड़ क्षेत्र में भी कई घंटे तक सड़क बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर रतूड़ी सेरा के पास गंगोत्री हाईवे का लगभग 15 मीटर हिस्सा धंस जाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. हर्षिल क्षेत्र में भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कुछ भवनों और होटल को खाली भी कराया है.

विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर भी दिखा असर

बारिश का असर सिर्फ पहाड़ी इलाकों तक सीमित नहीं रहा. दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर भी कई जगह गहरे गड्ढे बनने की खबर सामने आई है, जिससे कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा. इस तरह के गड्ढे तेज रफ्तार कार को बड़े घटना का शिकार बना सकते हैं, इसलिए बारिश के दौरान कार की गति पर कंट्रोल रखना और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी को ख्याल रखना भी जरूरी है. बता दें कि देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके.

यात्रा से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

अगर आप आने वाले दिनों में उत्तराखंड की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें. पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन की संभावना वाले इलाकों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें. नदी-नालों के पास जाने से बचें, बारिश के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और आवश्यक सामान जैसे रेनकोट, टॉर्च, दवाइयां तथा मोबाइल चार्जर साथ रखें. मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष:- उत्तराखंड में अगले 24 घंटों तक मौसम खराब रहने की आशंका है. नैनीताल और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून समेत छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: भारी बारिश से उफान पर अलकनंदा और मंदाकिनी, सरकार अलर्ट; उत्तराखंड जाने से पह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola