Aaj Ka Mausam 3 July: 3 दिन 16 राज्यों में भयंकर बारिश की चेतावनी, 85KM स्पीड वाले आंधी-तूफान का अलर्ट, पढ़ें IMD अपडेट

मानसून ने 4 जून को केरलम में एंट्री के बाद 3 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लिया। अब उत्तर, पश्चिम, दक्षिण और पूर्वी भारत में मानसून की बारिश हो रही है। हालांकि एल नीनो के असर से जुलाई-अगस्त में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है, लेकिन अगले 3 दिन मानूसन के बादल जमकर बरस सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Aaj Ka Mausam
1 / 6

IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर वाला एरिया बन रहा है। उत्तर ओडिशा तट के पास साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। दक्षिण गुजरात से कर्नाटक तक ऑफ-शोर ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ मिलकर मानसून ट्रफ को मजबूत बना रहे हैं। अगले 2-3 दिन में यह सिस्टम और मजबूत होगा, जिससे उत्तर और पूर्वी भारत में गरज चमक और तूफानी हवाओं के साथ बारिश का दायरा और बढ़ जाएगा।

विज्ञापन

आज 16 राज्यों में बरस सकते हैं बादल

आज 16 राज्यों में बरस सकते हैं बादल 2 / 6

IMD के अनुसार, आज रात तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत 16 राज्यों में बारिश की अलर्ट रहेगा। गरज चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की चेतावनी है।

विज्ञापन

दिल्ली में 3 दिन बारिश की चेतावनी

दिल्ली में 3 दिन बारिश की चेतावनी3 / 6

IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। आज 3 जुलाई को राजधानी में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है। 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं मानसून की बारिश का असर तापमान पर साफ दिखाई दे रहा है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 34.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। IMD का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। लगातार बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम सुहावना बना रह सकता है।

4 और 5 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम‌?

4 और 5 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम‌?4 / 6

IMD के अनुसार, कल 4 जुलाई को छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरलम, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। परसो 5 जुलाई को आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश होने की चेतावनी है। असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा में बारिश का अलर्ट

पंजाब और हरियाणा में बारिश का अलर्ट5 / 6

IMD के अनुसार, आज पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, रूपनगर समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। हरियाणा के अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, भिवानी, हिसार और पंचकूला समेत कई जिलों में भी गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हो सकती है। किसानों के खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

पहाड़ों पर बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ा

पहाड़ों पर बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ा6 / 6

IMD के अनुसार, उत्तराखंड में पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार और ऋषिकेश समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, सड़क बंद होने और नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सिरमौर और किन्नौर में भारी बारिश की चेतावनी है। भूस्खलन, चट्टानें गिरने और सड़कों के बाधित होने का खतरा है। जम्मू-कश्मीर में 3 से 5 जुलाई के बीच उधमपुर, कठुआ, जम्मू, रामबन, राजौरी, पुंछ, कुलगाम, पुलवामा, बारामूला और कुपवाड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन