Rishabh Pant: देहरादून-दिल्ली दिल्ली हाईवे पर हादसे का शिकार हुए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की सेहत में सुधार बताया गया है। सामने आया है कि उन्हें अस्पताल में एक निजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि ऋषभ पंत का देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।
संक्रमण से बचाने के लिए फैसला लिया
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेटर ऋषभ पंत को हादसे के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत में सुधार होने के साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने के लिए अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। विशेष डॉक्टरों की एक टीम उनके बेहतर से बेहतर इलाज में लगी है।
शरीर के इन हिस्सों पर आई चोटें
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पंत के लिगामेंट के इलाज पर फैसला अभी लिया जाएगा। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा था कि पंत के माथे पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है। उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। इसके अलावा उनकी पीठ पर भी चोटें आई हैं।
ऋषभ पंत की अच्छी रिकवरी हो रही
अभी के लिए अच्छी खबर यह है कि इनकी स्वास्थ्य की अच्छी रिकवरी हो रही है। बता दें कि रविवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी क्रिकेटर से मिलने के लिए मैक्स अस्पताल पहुंचे थे। जहां सीएम ने ऋषभ की मां से मुलाकात की थी। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि अगले 24 घंटे में पंत को आराम मिलना शुरू हो जाएगा।
इस कारण हुआ था हादसा, कार में लगी थी आग
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया था कि पंत की कार रुड़की जाते समय 20 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसा रुड़की के पास मोहम्मदपुर जाट में हुआ था।वहीं पंत ने दावा किया कि गाड़ी चलाते समय उन्हें झपकी आ गई, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई और कार में आग लग गई।
देहरादून के अस्पताल में शिफ्ट किए जाने से पहले उन्हें रुड़की के एक अस्पताल में ले जाया गया था। सामने आया था कि ऋषभ पंत अकेले ड्राइव कर रहे थे। हादसे के बाद वे कार की विंडस्क्रीन को तोड़कर बाहर निकले थे।
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
6 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
22 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
22 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines