Uttarakhand Municipal Election Result : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड नगर निकाय चुनावों में शानदार जीत हासिल की। मेयर की 11 में से 10 सीटों पर भगवा लहराया, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली। इसके साथ ही नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में एक बार फिर भाजपा का कब्जा हो गया।
उत्तराखंड स्थानीय निकाय चुनाव के रिजल्ट को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सत्तारूढ़ भाजपा ने 10 महापौर सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि पौड़ी जिले में श्रीनगर महापौर सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा किया। 11 नगर निगमों, 43 नगर परिषदों और 46 नगर पंचायतों के लिए 23 जनवरी को वोट डाले गए थे और आज 26 जनवरी को चुनावी नतीजे जारी किए गए। हालांकि, अभी भी वोटों की काउंटिंग चल रही है।
यह भी पढे़ं : ‘सत्ता के सेमीफाइनल’ में जीत से जमी धामी की ‘धमक’, उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में खिला कमल
मेयर सीट पर किन्हें मिली जीत
भाजपा की ओर से मेयर सीट देहरादून से सौरभ थपलियाल, ऋषिकेश से शंभू पासवान, काशीपुर से दीपक बाली, हरिद्वार से किरण जैसदल, रुड़की से अनीता देवी, कोटद्वार से शैलेंद्र रावत, रुद्रपुर से विकास शर्मा को जीत मिली, जबकि अल्मोडा में अजय वर्मा, पिथौरागढ़ में कल्पना देवलाल और हल्द्वानी में गजराज बिष्ट ने शानदार जीत हासिल की। पौड़ी जिले के श्रीनगर मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी विजयी रहीं।
कांग्रेस का नहीं खुला खाता
2018 में हुए पिछले स्थानीय निकाय चुनावों में दो मेयर सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस का इस बार खाता नहीं खुला। नगर परिषदों में भी भाजपा और निर्दलीयों के बाद कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय निकाय चुनाव में 65.4 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में कुल 5,405 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 11 महापौर पदों के लिए 72, नगर परिषद अध्यक्ष के लिए 445 तथा नगर पार्षदों और सदस्यों के लिए 4,888 प्रत्याशी शामिल थे।
यह भी पढे़ं : ‘विचारधारा को खत्म करना होगा…’, पत्नी को टिकट न मिलने पर BJP में शामिल हुए उत्तराखंड के ये दिग्गज नेता
सीएम धामी ने विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा के सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई। जनता ने योग्य जनप्रतिनिधियों को चुना है। अब सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों का काम है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास को गति दें और व्यवस्था को मजबूत करें। पार्टी का उद्देश्य स्वच्छ एवं हरित शहर की अवधारणा को नगर निकायों के माध्यम से धरातल पर लागू करना है, ताकि देश-विदेश से राज्य में आने वाले पर्यटक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक अनुभव लेकर लौटें। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग को भी धन्यवाद दिया।
संबंधित खबरें
'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
34 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
53 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
15 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
16 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
17 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines