---विज्ञापन---

‘सत्ता के सेमीफाइनल’ में जीत से जमी धामी की ‘धमक’, उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में खिला कमल

Uttarakhand Municipal Election Result : उत्तराखंड में नगर निगम चुनाव का नतीजा आ गया। एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव में अपना दबदबा कायम रखा। इस चुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था, जिसमें जीत से सीएम धामी की धमक जमी।

Uttarakhand Municipal Election Result : उत्तराखंड नगर निकायों के चुनाव में निश्चित तौर पर भाजपा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, इसकी तस्दीक आंकडे़ कर रहे हैं। साल 2027 के नजरिये से इसे ‘सत्ता का सेमीफाइनल’ माना गया और भाजपा ने इसे जीत लिया। भाजपा की जीत में सीएम पुष्कर सिंह धामी सबसे बडे़ स्टार बनकर चमके हैं, जिन्होंने पार्टी के प्रचार अभियान का प्रभावी नेतृत्व किया। नगर निकायों के चुनाव के नतीजों से धामी की धमक जमी है।

नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को कई मायनों में खास माना जा रहा है। कुल 11 नगर निगमों के मेयर पद के चुनाव में से 10 पर भाजपा की जीत का आंकड़ा अपनी कहानी खुद कह रहा है। इससे पहले भाजपा ने यह चमकता हुआ आंकड़ा कभी नहीं देखा। नगर निगमों से इतर नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के 89 पदों के लिए चुनाव हुए थे। इनमें से 30 से ज्यादा जगहों पर भाजपा के अध्यक्ष जीतकर आए हैं। निकायों में पार्षदों के चुनाव में भी भाजपा का दबदबा कायम रहा है। दरअसल, नगर निकायों के चुनाव में भले ही स्थानीय मुद्दे हावी रहते हों, लेकिन सरकार के कामकाज को भी कसौटी पर रखा गया था। भाजपा अब कहने की स्थिति में है कि धामी सरकार के कामकाज पर यह जनता की मुहर है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : उत्तराखंड लागू करेगा देश की पहली योग नीति, खुलेगा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान

CM धामी की मेहनत का भाजपा को मिला फल

---विज्ञापन---

अपने अति व्यस्त शेड्यूल के बावजूद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिस हिसाब से चुनाव में पसीना बहाया, उसका मीठा फल भाजपा को मिला है। चुनाव के दौरान प्रदेश के जिस निकाय में पार्टी संकट में आई, वहां पर पार्टी संगठन की नजरें सबसे पहले सीएम धामी पर ही जाकर टिकीं। इसी दौरान यूसीसी, राष्ट्रीय खेल और दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसे विषयों पर सीएम की खासी व्यस्तता भी रही, लेकिन वह हर जगह पहुंचे और पार्टी प्रत्याशियों को ताकत दी। निकायों की इस जीत ने आगामी पंचायती चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भी भाजपा के आत्मबल को अब आसमान पर पहुंचा दिया है।

चल पड़ा धामी का दिया ट्रिपल इंजन का नारा

---विज्ञापन---

नगर निकाय चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करते वक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हर जगह मतदाताओं से एक ही अपील की थी कि नगर निकायों में भाजपा को जिताकर विकास में ट्रिपल इंजन जोड़ दें। उन्होंने अपने हर भाषण में पहला इंजन उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और दूसरा इंजन प्रदेश सरकार को बताया। तीसरे इंजन के रूप में निकायों में भाजपा के बोर्ड को चुनने की बात की। इसका असर देखने को भी मिला। भाजपा की जीत में इस नारे से अहम भूमिका देखने को मिली है।

निगमों में सबसे ज्यादा व कम अंतर की जीत

---विज्ञापन---

नगर निकाय चुनाव में यूं तो कई जगह अलग-अलग वजह से भाजपा की जीत खास रही है, लेकिन दो नगर निगम में भाजपा की जीत के अंतर ने सबका ध्यान खींचा है। प्रदेश के सबसे बडे़ और पुराने नगर निगम देहरादून में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल का जीत का अंतर 1,05000 से अधिक मतों का रहा है, जोकि सर्वाधिक है। इसके विपरीत पिथौरागढ़ नगर निगम में पार्टी प्रत्याशी कल्पना देवलाल सिर्फ 17 मतों से विजयी रहीं। कहा जा सकता है कि भाजपा यहां पर हारी हुई बाजी जीती है।

यह भी पढे़ं : देव भूमि के विकास पर खर्च होंगे 44 हजार करोड़, इन्वेस्टर्स समिट में मोदी-शाह समेत कई मेहमान करेंगे शिरकत

---विज्ञापन---

इसलिए खास है भाजपा की जीत

उत्तराखंड के 11 नगर निगमों में से 10 में जीत हासिल।
कुल 100 नगर निकायों में 40 से ज्यादा सीटों पर जीत।
सबसे बडे़ देहरादून नगर निगम में बंपर मतों से विजय।
नगर निगम अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ के पहले निकाय चुनाव में सफलता।
हरिद्वार और कोटद्वार में पिछली हार का हिसाब बराबर।
पिथौरागढ़ में हारी बाजी पलटी, 17 वोटों से जीत छिनी।
तीर्थनगरी ऋषिकेश के प्रतिष्ठित चुनाव में जीत दर्ज की।
सीएम के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चारों निकायों में जीत।
मसूरी नगर निकाय में पहली महिला अध्यक्ष की विजय।
रुड़की नगर निगम के चुनाव में पहली बार विजय पताका।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 26, 2025 06:41 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola