Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वारदात भी ऐसी है कि पुलिस भी हैरान और परेशान है। यहां एक नाबालिग ने दुष्कर्म में विफल होने पर छह साल की बच्ची की ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप है। हर किसी की जुबान पर बस इसी वारदात की चर्चा है।
घर के पास से लापता हुई थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह अपने दोस्तों के साथ खेलते समय एक छह साल की बच्ची अचानक लापता हो गई थी। काफी खोज के बाद बच्ची मोदीनगर गांव में अपने घर के पास गंभीर रूप से घायल हालत में मिली। उसके माता-पिता उसे पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घायल अवस्था में मिली, अस्पताल में दम तोड़ दिया
गाजियाबाद के डीसीपी (ग्रामीण) रवि कुमार ने बताया कि एक ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास एक बच्ची घायल अवस्था में पड़ी है। पुलिस और परिवार वाले बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है, उसके चेहरे और सिर को किसी ईंट या पत्थर से कुचला गया था।
और पढ़िए –बिहार में दिल्ली जैसा एक्सीडेंट; 70 साल के बुजुर्ग को गाड़ी के बोनट पर 8KM घसीटा, दर्दनाक मौत
खुलासे में लगाई सात टीमें, आरोपी निकला नाबालिग
पुलिस ने मामले की जांच के लिए करीब 30 पुलिसकर्मियों की 7 टीमों को लगाया था। जहां एक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए, दूसरी ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तीसरे टीम ने स्कूल के शिक्षकों और छात्रों से बात की, जहां बच्ची पढ़ती थी। एक टीम ने अभिभावकों से बात की तो अन्य टीमों ने गांव के बच्चों से पूछताछ की।
मवेशियों वाले स्थान पर ले गया था किशोर
बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सुबह करीब 10 बजे खेलने गई थी। एक घंटे बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार वालों को चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। परिवार वालों ने बताया कि खोजबीन के बाद पता चला, बेटी पड़ोसी के मकान के पास घायल अवस्था में पड़ी है। इस स्थान पर मवेशी बंधे रखते हैं।
वारदात के बाद नाबालिग ने हैंडपंप पर धोए हाथ
परिवार वाले वहां पहुंचे तो उसे गंभीर घाव थे। उसके सिर से खून बह रहा था। पूछताछ के दौरान एक ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि उसने इलाके के पास हैंडपंप पर एक लड़के को हाथ धोते हुए देखा था, जहां लड़की घायल अवस्था में मिली थी। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने जब लड़के से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
वारदात के बाद स्कूल पढ़ने के लिए पहुंचा था
पुलिस को बताया कि उसने लड़की को अकेला देखा था। इसके बाद वह मवेसियों को बांधने वाले स्थान पर ले गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने जब विरोध किया तो उसने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। सिर से खून बहने लगा। बताया गया है कि वारदात के बाद किशोर स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंच गया था।
और पढ़िए – क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का बड़ा दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी
11 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
39 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
45 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines