सिक्योरिटी गार्ड बना 'तारा सिंह', अवैध रूप से पाकिस्तान गर्लफ्रेंड को लेकर बंगलुरु में रह रहा था, अब...

Pakistani Girl

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रहने वाले एक सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने बंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पाकिस्तान (Pakistani Girl) की एक किशोरी को अवैध रूप से भारत में लाकर उसके साथ रह रहा था। आरोपी की पहचान मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते संपर्क में आए

व्हाइटफील्ड के पुलिस उपायुक्त एस गिरीश ने बताया कि मुलायम सिंह यादव एक ऑनलाइन गेम के जरिए पाकिस्तान के हैदराबाद की रहने वाली नाबालिग लड़की (Pakistani Girl) के संपर्क में आया था। बेंगलुरु पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने 26 वर्षीय शख्स को एक पाकिस्तानी लड़की को अवैध रूप से भारत लाने और उसके साथ रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

नेपाल सीमा के रास्ते पाकिस्तानी किशोरी को भारत बुलाया

उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति एक निजी फर्म में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था। उसे ऑनलाइन लूडो खेलने का शौक था। इसी दौरान वर्ष 2022 में वह एक नाबालिग लड़की के संपर्क में आ गया। हाल ही में उसने अपनी पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड को बेंगलुरु आने के लिए कहा ताकि वे दोनों शादी कर सकें। गार्ड ने किशोरी को सितंबर 2022 में नेपाल के रास्ते भारत लाने की योजना बनाई।

विज्ञापन

किशोरी को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय भेजा, गार्ड पर मुकदमा

डीसीपी ने बताया कि जांच में सामने आया है, गार्ड और पाकिस्तानी लड़की बेलंदूर पुलिस थाने की सीमा में बने मजदूर क्वार्टर में रह रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि किशोरी को एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) को सौंप दिया गया है। जबकि आरोपी गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

मकान मालिक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अधिकारियों ने बताया कि उस क्वार्टर के मालिक गोविंदा रेड्डी के खिलाफ भी विदेशी अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अपने घर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी के बारे में पुलिस को सूचना न देने के आरोप में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ