Shahjahanpur Road Accident: यूपी के शाहजहांपुर में बीती रात हुए जानलेवा हादसे में दो युवकों को जिंदा बचा लिया गया। नजदीक के अस्पताल में वे दोनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। कार में बैठे चार युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसा शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज क्षेत्र में शुक्रवार रात हुआ। ट्रक ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी।
इसमें सवार 6 में से 4 युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कार सवार शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस आ रहे थे। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाले ट्रक कंटेनर का चालक भाग गया। स्विफ्ट डिजायर में छह युवक सवार थे।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे अल्हागंज से जलालाबाद की ओर जा रहे ट्रक ने एमपी गुजरात ढाबा ग्राम कटीयुली के पास जलालाबाद की तरफ से आ रही कार में टक्कर मार दी। इस घटना के बाद थाना प्रभारी अल्हागंज संजय राजपूत ने बताया कि एक स्थानीय दुकानदार के द्वारा पीआरबी और पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो चारों युवकों की मौत हो चुकी थी। उनके शव कार में फंसे हुए थे।
गैस कटर की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। दो अन्य युवकों की सांसें चल रही थीं। उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ट्रक चालक को जल्दी हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कार में गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल, गौरा गांव के ही 22 वर्षीय आकाश, गौरा गांव निवासी 27 वर्षीय विनय शर्मा, 24 वर्षीय गोपाल, 30 वर्षीय रोहित कुमार, ठिंगरी गांव निवासी 35 वर्षीय रजत सवार थे। इस हादसे में दहेना के राहुल, गौरा गांव के विनय शर्मा, आकाश, गोपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाकी दो सवार रोहित कुमार और रजत को पहले सीएससी जलालाबाद से रेफर किया गया, बाद में दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
ये भी पढ़ें– चंदौली रेलवे स्टेशन पर दिखे 5-6 फीट लंबे 4 सांप, बोरे को हिलते देख कांप गए GRP के जवान
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines