उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा हाईकमान ने सहारनपुर भाजपा की महिला नेता कोमल गुर्जर को पार्टी से निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि कोमल गुर्जर ने गंगोह विधानसभा के विधायक कीरत सिंह के खिलाफ महापंचायत बुलाई थी। इसके लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी। इसके बाद भी भाजपा महिला नेत्री महापंचायत कर रहीं थीं। पार्टी हाईकमान ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कोमल गुर्जर ने भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विधायक पर लगाए ये आरोप
इस मामले में महिला नेता कोमल का आरोप है कि विधायक के इशारे पर उनके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। उसके खिलाफ थानों में फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला नेता ने विधायक की शिकायत पार्टी हाईकमान से की थी। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। मजबूरन उन्हें महापंचायत बुलानी पड़ी।
आयोजन की अनुमति नहीं दी
सहारनपुर एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इस महिला नेता को आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है। क्षेत्र में धारा-163 लागू है। इसके बावजूद महापंचायत की जा रही है। जिसके बाद सड़क पर जुटी भीड़ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विधायक ने बदनाम करने की साजिश का लगाया आरोप
वहीं, इस मामले में विधायक के समर्थकों का कहना है कि यह किरत सिंह को बदनाम करने की साजिश है। दोपहर के वक्त भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी हैं। इसके बाद एक बंद कमरे में महापंचायत की गई।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
3 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
5 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
7 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
13 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
15 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
16 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
16 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
18 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines