Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

लूडो खेलने में पैसे खत्म हुए तो महिला ने खुद को दांव पर लगाया, फिर हुआ हैरान कर देने वाला काम

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने लूडो (Ludo) खेलते समय पैसे खत्म होने पर खुद की बाजी लगा दी। इतना ही नहीं इस बाजी को भी वह हार गई। अब महिला के पति ने भी चौंकाने वाले […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Dec 5, 2022 16:47

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने लूडो (Ludo) खेलते समय पैसे खत्म होने पर खुद की बाजी लगा दी। इतना ही नहीं इस बाजी को भी वह हार गई। अब महिला के पति ने भी चौंकाने वाले आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का मुद्दा बन गई है।

प्रतापगढ़ की महिला को है लूडो खेलने की लत

जानकारी के मुताबिक घटना प्रतापगढ़ की नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकली मुहल्ले की है। यहां एक महिला लूडो खेलने की आदी थी। बताया गया है कि वह नियमित रूप से अपने मकान मालिक के साथ लूडो खेलती थी। महिला का पति राजस्थान के जयपुर में नौकरी करता है। एक दिन महिला अपने मकान मालिक के साथ लूडो खेल रही थी।

---विज्ञापन---

पैसे खत्म हुए उठाया खौफनाक कदम

दोनों पैसों से लूडो खेलते थे। आरोप है कि उस दिन महिला के पास पैसे खत्म हो गए, लेकिन उसे लूडो खेलना था। इस पर महिला ने हैरान कर देने वाला कदम उठाते हुए खुद को बाजी में दांव पर लगा दिया। इसके बाद भी महिला हार गई। इस हार के बाद महिला ने फोन पर अपने पति को पूरी बात बताई। जैसे ही पति ने यह सुना, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

प्रतापगढ़ पहुंचा पति, पुलिस से की शिकायत

पीड़ित पति ने प्रतापगढ़ वापस आकर पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसने इस घटना को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का नाम रेणू बताया गया है। महिला के पति ने बताया कि वह छह माह पहले राजस्थान के जयपुर में काम करने गया। हर माह अपनी पत्नी को रुपये भेजता था, जिन्हें  वह जुए में लगा लेती थी।

---विज्ञापन---

पति ने अपनी पत्नी को छोड़ा

पति ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। पति के मुताबिक महिला अब मकान मालिक के साथ रहने लगी है। घटना के बाद पति ने भी अपनी पत्नी को छोड़ दिया है। जिले के पुलिस अधिकारी सुबोध गौतम ने बताया कि पीड़ित ने मामले की शिकायत की है। हम शिकायत करने वाले शख्स से संपर्क करके जांच को आगे बढ़ाएंगे।

First published on: Dec 05, 2022 04:47 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.