ऐतिहासिक पलः गोरखपुर की गोरक्षपीठ पहुंची शालिग्राम देवशिलाएं, आधी रात को मार्ग में शीश झुकाकर खड़े हो गए लोग, देखें

Shaligram rocks in gorakhpur
विज्ञापन

गोरखपुर से अमित सिंह की रिपोर्टः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) के लिए 31 जनवरी और 1 फरवरी की मध्‍य रात्रि का समय इतिहास में दर्ज हो गया। ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए सैकड़ों लोग गोरखनाथ मंदिर के बाहर खड़े रहे। सर्द हवाओं के बीच नेपाल से बिहार और यूपी के कुशीनगर होते हुए देवशिलाएं रात 12 बजकर 40 मिनट पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचीं। यहां से अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के लिए रवाना हुईं।

जय श्रीराम के उद्घोषों से गूंजा पूरा इलाका

इस दौरान लोगों ने शीश झुकाकर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ इनका स्‍वागत किया। गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर भगवान श्रीराम और माता सीता की आस्‍था से जुड़े लोगों ने इन देवशिलाओं का पूजन और आरती की। आज यानी बुधवार सुबह इन शालिग्राम देवशिलाओं को विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद अयोध्‍या के लिए रवाना किया जाएगा।

Advertisment

आधी रात को गोरखपुर पहुंची शिलाएं

जानकारी के मुताबिक गोरखनाथ मंदिर में बुधवार 31 दिसंबर और 1 फरवरी को रात 12 बजकर 40 मिनट पर शालिग्राम देवशिलाएं पहुंचीं, तो जय श्रीराम के उद्घोष गूंजने लगे। लोगों ने देव रूपी इन शिलाओं को लेकर चल रहे वाहन का स्‍वागत किया। गोरखनाथ मंदिर में आस्‍था प्रकट करते हुए लोग रथ के साथ भगवान श्रीराम और माता सीता स्‍वरूपी देवशिलाओं पर मत्‍था टेकते हुए आगे बढ़े।

गोरक्षपीठ के प्रधान पुजारी ने की पूजा

हिंदू सेवाश्रम के पास पहुंचने पर इन शिलाओं का मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने आरती और पूजन-अर्चन कर स्‍वागत किया। नेपाल के काली गंडकी नदी से निकली 6 करोड़ वर्ष पुरानी इन शिलाओं को भगवान विष्‍णु अवतारी माना जाता है। ये शालिग्राम देवशिलाएं इतनी सिद्ध हैं कि इन्‍हें स्‍थापित करने पर प्राण प्रतिष्‍ठा की भी जरूरत नहीं होती है।

विज्ञापन

अयोध्या में सीएम योगी करेंगे इन शिलाओं का पूजन

इस मौके पर योगी कमलनाथ ने कहा कि शालिग्राम शिलाएं नेपाल से बिहार और कुशीनगर होते हुए गोरखनाथ मंदिर में पहुंची हैं। यहां पर लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए पहले से ही खड़े हो गए। उन्‍होंने कहा कि यहां पर भव्‍य स्‍वागत के साथ पूजन-अर्चना की गई है। सुबह इन देवशिलाओं को अयोध्‍या के लिए रवाना किया जाएगा। इन शिलाओं का अगला पड़ाव अयोध्‍या है। बताया गया है कि अयोध्या में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ इनका स्‍वागत करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ