Kanpur News: कानपुर में डबल मर्डर फिर सुसाइड, रिटायर्ड फौजी ने उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक रिटायर्ड सैनिक ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद वो रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है.

Kanpur Crime News

Credit: X

कहते हैं कि एक इंसान अपने परिवार की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, लेकिन जब वही रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो उसे क्या कहेंगे. उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी ही बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक रिटायर्ड सैनिक ने पहले अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. पड़ोसियों का कहना है कि परिवार सामान्य नजर आता था और गांव में किसी को भी ऐसे किसी बड़े विवाद की जानकारी नहीं है, जिससे कोई इतना बड़ा कदम उठा सके

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

ये वारदात कानपुर के बखरिया गांव की बताई जा रही है. मृतक की पहचान 55 वर्षीय चेतराम के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना से रिटायर हो चुका था. वो अपनी पत्नी सुनीता और 16 साल के बेटे दीप के साथ गांव में रहता था. सोमवार सुबह स्थानीय लोगों को रेलवे ट्रैक पर एक शख्स का शव पड़ा देखा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव की पहचान होने के बाद पुलिस जब उसके घर पहुंची, तो वहां का नजारा और भी डरावना था. घर के अंदर पत्नी और बेटे के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले. कमरे से मृतक की लाइसेंसी बंदूक भी बरामद हुई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि चेतराम ने पहले पत्नी और बेटे को गोली मारी, फिर घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दे दी.

घरेलू तनाव की आशंका

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. शुरुआती जांच में घरेलू तनाव या पारिवारिक विवाद को इस घटना की वजह माना जा रहा है. पुलिस आर्थिक स्थिति और पारिवारिक हालात समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की असली वजह साफ हो पाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ