प्रेमिका को लद्दाख घुमाने के लिए पैसे-कार नहीं दिए तो ताई को दी रूह कंपाने वाली मौत
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मर्चेंट नेवी के कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका को लद्दाख घुमाने के चक्कर में अपनी ताई की निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी ने लद्दाख घूमने के लिए पैसे मांगे थे। महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था।
जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी ताई का सिर काट दिया, क्योंकि महिला ने आरोपी को उसकी प्रेमिका को घुमाने के लिए पैसे और कार देने से इनकार कर दिया था। बताया गया है कि महिला का पति गजवीर सिंह एक शादी में शामिल होने के लिए मोदीनगर गया हुआ था। वापस लौटने पर उसने अपनी पत्नी को खून से लथपथ शव देखा।
पत्नी के शव को देख गजवीर के होश उड़ गए। उसने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया। बताया गया है कि घटनास्थल पर पुलिस के डॉग ने गंध को सूंघ लिया। इसके बाद गंध का पीछा करते-करते वह कथित हत्यारोपी तक पहुंच गया।
स्थानीय मीडियो रिपोर्ट के अनुसार खोजी कुत्ता जिस स्थान पर पहुंचा वहां महिला का भतीजा अपने दोस्तों के साथ बैठा था। पुलिस ने संदिग्ध का तत्काल हिरासत में लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया हथियार भी बरामद कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लद्दाख घूमने के लिए जाना चाहता था। जब उसने अपनी ताई से पैसे और कार मांगी तो उन्होंने इनकार कर दिया। इस पर आरोपी ने ताई की हत्या कर दी। हालांकि आरोपी ने पहले पुलिस को बताया कि हत्या किसी और ने की है। आरोपी मर्चेंट नेवी में कर्मचारी था। पिछले साल ही वह घर लौटा है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: