---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

UP Board Exam 2026: आज से शुरू हो रहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

UP Board Exam 2026: आज से यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 53 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे. बता दें कि, परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरे इंतजाम किये हैं.

---विज्ञापन---

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज बुधवार से शुरू हो रही हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. यूपी बोर्ड एग्जाम को अच्छे से चलाने और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए यूपी बोर्ड की तरफ से पूरे इंतजाम किये जाने का दावा किया जा रहा है. बता दें कि, प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड एग्जाम की लाइव मॉनिटरिंग करने की व्यवस्था की है.

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी

यूपी बोर्ड परीक्षाओं को अच्छे से संपन्न कराने के लिए बोर्ड की तरफ से कई फैसले लिये गए हैं. परीक्षा केन्द्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में 24×7 सीसीटीवी कैमरे निगरानी होगी. परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किये गए हैं. प्रश्नपत्र को लीक होने से बचाने के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है. सभी विषयों के अतिरिक्त रिजर्व प्रश्नपत्र सेट को डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखा गया है. परीक्षा के प्रश्नपत्रों को अदला-बदली की संभावना को खत्म करने के लिए पुस्तिकाओं में चार रंगों में क्रमांक जोड़े गए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – संभल के SP ने पूरी SOG टीम को किया सस्पेंड, 8 पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्यों उठाया गया ये कदम?

8033 परीक्षा केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं

प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाओं का आयोजन किया गया है. जिसमें कुल 53 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे. 10वीं और 12वीं के कुल 53,37,778 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल होंगे. इनमें से 10वीं कक्षा के 27,61,696 हैं और 12वीं कक्षा के 25,76,082 हैं. परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा. सुबह :30 बजे से 11:45 बजे के बीच 10वीं की परीक्षाएं होंगी. दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 12वीं की परीक्षाओं का आयोजित की जाएंगी.

---विज्ञापन---

नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से हो परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू कर दी है. पूरे प्रदेश में 222 अतिसंवेदनशील और 683 संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं. करीब हजार संदिग्धों के मोबाइल नंबर एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों के सर्विलांस पर हैं. प्रयागराज समेत 20 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर भी लगाए गए हैं. इस साल साल यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 परीक्षार्थी शामिल होंगे. प्रदेश के 75 जिलों में कुल 8033 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. हाल ही में मुख्य सचिव एसपी गोयल की बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखकर अतिसंवेदनशील केंद्रों पर एसटीएफ और एलआईयू की तैनाती के निर्देश दिए थे.

संदिग्ध लोगों के फोन नंबर सर्विलांस पर

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह का कहना है कि, एसटीएफ ने कार्रवाई तेज करते हुए प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा सहित 18 जिलों में करीब 1000 से अधिक स्कूल संचालकों, प्रधानाचार्यों, गाइड विक्रेताओं, शिक्षकों व अन्य संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर ले लिए हैं. नकल रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. संवेदनशीलता के आधार पर प्रदेश के 18 जिलों की विशेष निगरानी की जा रही है. संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर एसटीएफ और खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं. 20 स्थानों पर जैमर लगा दिए गए हैं. हालांकि, सुरक्षा कारणों से स्थानों का खुलासा नहीं किया जा सकता.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 18, 2026 07:15 AM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola