Uttar Pradesh News in Hindi: गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां सीबीआई कार्यालय में कार्यरत एक सिपाही की चाइनीज मांजे से गर्दन कट गई। सिपाही को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि चाइनीज मांजा NGT के एक आदेश के बाद भारत में प्रतिबंधित है। फिर भी बाजारों में इसे बेचा जाता है।
गर्दन में डॉक्टरों ने लगाए 20 टांके
जानकारी के मुताबिक गौरव अरोड़ा (30) बुधवार को विजय नगर इलाके में अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी हवा में उड़ता मांजा उनकी गर्दन में आकर फंस गया। इसके बाद वे चलती बाइक के साथ सड़क पर गिर पड़े। उनकी गर्दन से खून बहने लगा। राहगीरों ने उन्हें आनन-फानन में एमएमजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गर्दन में 20 टांके लगाए हैं। गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
सीबीआई अधिकारी ने थाने में दी तहरीर
गाजियाबाद स्थित सीबीआई कार्यालय में तैनात अधिकारी नरेंद्र सिंह ने विजय नगर थाना में मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सिपाही गौरव अरोड़ा काम से शहर के सीबीआई कार्यालय जा रहे थे। तभी प्रताप विहार इलाके में चाइनीज मांझे से उनका गला और गले की नस कट गई।
पुलिस बोली जांच के बाद होगा मुकदमा
स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में जानकारी होने पर उनके सहयोगी भी अस्पताल पहुंच गए। फिर उन्हें एक दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं विजय नगर थाना प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है, लेकिन जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
वर्ष 2017 में NGT ने लगाया था प्रतिबंध
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने वर्ष 2017 में चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगाया था। कहा था कि सिंथेटिक स्ट्रिंग त्वचा (खाल) को काट देता है। एनजीटी के इस प्रतिबंध के बाद भी बाजारों में यह धड़ल्ले से बिक रहा है। अगस्त 2018 में गाजियाबाद के ही कृष्णा नगर के पास मांझे से 5 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ था।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
11 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
12 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
13 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
18 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
19 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines