Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की चेयरमैन प्रोफेसर कीर्ति पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद शुक्रवार को सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए फिलहाल आयोग के वरिष्ठ सदस्य को फिलहाल कार्यभार सौंपा गया है. वहीं चेयरमैन के इस्तेफे के बाद आयोग की होने वाली परीक्षाओं पर भी इसका असर पड़ सकता है। वहीं उनके इस्तेफे को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं.
1 सितंबर 2024 को किया था चेयरमैन पद पर नियुक्त
उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, अखाड़ा कंपाउंड चौक गौरखपुर की रहने वाली प्रोफेसर कीर्ति पांडेय की 1 सितंबर 2024 को उत्तर प्रदेश की शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया गया था. कीर्ति पांडेय ने 2011-2014 तक समाजशास्त्र विभाग के प्रमुख सहित अन्य विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है. इसके अलावा उन्होंने 2015-2017 तक UGC के मानव संसाधन विकास केंद्र के निदेशक के रुप में भी काम किया है. UPESSC के चेयरमैन के रूप में लगभग एक साल से अधिक कार्य करने के बाद उन्होंने बीती 22 सितंबर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
यह भी पढ़ें- यूपी में जातिगत रैलियां करने पर लगा बैन, सोशल मीडिया पर होगी सख्ती, FIR-अरेस्ट मेमो में नहीं लिखी जाएगी Caste
व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला
इस त्याग पर पत्र को देने के पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है. जिसके बाद आयोग की ओर से उनके त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया गया है. फिलहाल आयोग ने आयोग के प्राविधानों के तहत वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में वरिष्ठ सदस्य को यूपीईएसएससी के चेयरमैन की कमान सौंपी हैं. वहीं सभावना जताई जा रही है कि आयोग की आने वाली परीक्षाओं पर भी इसका असर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें- नवरात्र पर यूपी सरकार का बड़ा फैसला, फरवरी-मार्च के बजाय सितंबर में ही छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
3 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
5 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
17 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
22 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
22 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
23 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines