---विज्ञापन---

नवरात्र पर यूपी सरकार का बड़ा फैसला, फरवरी-मार्च के बजाय सितंबर में ही छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

यूपी सरकार ने छात्राओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी ने छात्रों के लिए स्कॉलरशिप जारी की है। सामान्यत यह स्कॉलरशिप फरवरी मार्च में जारी की जाती थी। लेकिन सीएम योगी ने त्योहारों से पहले ही यह राशि जारी कर दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। नवरात्र पर यूपी सरकार का बड़ा फैसला, फरवरी-मार्च के बजाय सितंबर में ही छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

छात्रों के लिए यूपी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। नवरात्र के मौके पर यूपी सरकार ने छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। पहली बार उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी-मार्च की जगह सितंबर (नवरात्र) में छात्रवृत्ति वितरित करने की ऐतिहासिक पहल की है। इसमें 3,96,602 छात्रों को 89.96 करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छात्रों को छात्रवृत्ति का वितरण की।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के छात्र और छात्राओं को समय से पहले छात्रवृत्ति का भुगतान किया। यह स्कॉलरशिप हर साल फरवरी और मार्च के महीने में मिलती थी लेकिन इस बार दीपावली से पहले नवरात्र के दौरान ही छात्र-छात्राओं को उनकी स्कॉलरशिप का भुगतान किया गया। इस योजना के तहत करीब 4 लाख छात्र-छात्राओं के खाते में करीब 90 करोड रुपए की धनराशि का भुगतान किया गया। यह राशि मिलने से छात्रों के त्योहार में चार चांद लग जाएंगे।

---विज्ञापन---

ये विभाग देंगे स्कॉलरशिप

छात्रों के कई विभाग स्कॉलरशिप देंगे। इसमें से पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग 2,59,627 छात्रों को 62.13 करोड़ देगा। वहीं समाज कल्याण विभाग 1,11,902 छात्रों को 20.24 करोड़ जारी करेगा। इसके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग 25,073 छात्रों को 7.59 करोड़ रुपये जारी करेगा।

यह भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारी देख दिखे संतुष्ट

---विज्ञापन---

पिछली सरकार पर साधा निशाना

सीएम योगी ने छात्र-छात्राओं को दीपावली का गिफ्ट दिया। इस मौके योगी ने पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि पहले स्कॉलरशिप में भी भेदभाव किया जाता था लेकिन अब उनकी सरकार स्कॉलरशिप के सही पत्र छात्र-छात्राओं को सीधे उनके खाते में भुगतान कर रही है।

यह भी पढ़ें: ‘हम वो काम कर सकते हैं जिसकी कल्पना भी…’ दिशा पाटनी मामले में शूटरों के एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा की धमकी

---विज्ञापन---
First published on: Sep 26, 2025 11:10 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola