वनडे सीरीज के सिलेक्शन में इन 5 खिलाड़ियों की वापसी है लगभग पक्की, पिछली सीरीज में नहीं आए थे नजर
IND vs NZ: टीम इंडिया ने हाल में ही वेस्टइंडीज को 2-1 से वनडे सीरीज में हराया है. इस सीरीज के बाद अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के लिए अगले हफ्ते टीम इंडिया का चयन होने वाला है.

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम 4 नवंबर 2026 से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. टीम इंडिया इस सीरीज में अपने मुख्य खिलाड़ियों के साथ ही खेलना चाहेगी. एशियन गेम्स 2026 के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ कई मुख्य खिलाड़ी टीम का हिस्सा ही नहीं थे. ये सभी खिलाड़ी अब वनडे टीम में धमाकेदार वापसी कर सकते हैं. ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं. जो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से टीम में वापसी कर सकते हैं. (Pic Credit- ANI)
जसप्रीत बुमराह
2 / 6तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह खेलते हुए नजर आ सकते हैं. बुमराह ने पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को देखते हुए बुमराह को जरूर इस सीरीज में मौका दिया जा सकता है. (Pic Credit- ani)
अक्षर पटेल
3 / 6स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पिछली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. जिसके कारण ही अब उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इसी के साथ अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की वनडे टीम में वापसी हो सकती है. टी-20 फॉर्मेट में वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में वो इस प्रदर्शन को वनडे में भी जारी रखना चाहेंगे. (Pic Credit- ANI)
श्रेयस अय्यर
4 / 6टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी पिछली वनडे सीरीज नहीं खेली थी. जिसके कारण ही उनकी भी वनडे टीम में वापसी लगभग पक्की ही नजर आ रही है. श्रेयस अय्यर अब वनडे फॉर्मेट में भी धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगे. अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की है. जिसे वो आगे भी जारी रखना चाहेंगे. (Pic Credit- ANI)
ईशान किशन
5 / 6विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी अब वनडे टीम में कमबैक करने को पूरी तरह से तैयार हैं. किशन भी लगातार टी-20 फॉर्मेट में रन बना रहे हैं. ऐसे में वो अब वनडे फॉर्मेट में भी ऐसा ही करना चाहेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में किशन खेलते हुए नजर आ सकते हैं. किशन सलामी बल्लेबाजी करते हुए भी नजर आ सकते हैं. (Pic Credit- Screengrab)
अर्शदीप सिंह
6 / 6तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की भी वनडे टीम में वापसी लगभग पक्की ही नजर आ रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में अर्शदीप अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी वनडे टीम में वापसी के बाद गेंदबाजी में भी विविधता भी बढ़ जाएगी. अर्शदीप सिंह का भी वनडे फॉर्मेट में अब तक रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा रहा है. (Pic Credit- ani)