Basti Road Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ जिले में हुए हादसे के बाद बस्ती (Basti) जिले से भी एक भीषण हादसे की घटना सामने आई है। यहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसा इतना भीवत्स था कि कार पूरी तरह से ट्रक में समा गई। पुलिस ने जैसे-तैसे कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग मौत के मुंह में समा गए।
दिवाली मनाने घर जा रहा था परिवार
हादसा बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र की खजौला पुलिस चौकी के पास हुआ। लखनऊ जल निगम के अवर अभियंता विनोद कुमार (38), नीलम (34) पत्नी विनोद, खुशबू (15) पुत्री विनोद, एहसास (19) पुत्र विनोद और विनोद की 65 वर्षीया मां सरस्वती देवी कार में सवार होकर लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। सभी लोग संतकबीरनगर जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र के ढोढ़ई गांव के रहने वाले थे। तभी खजौला पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी।
चार की मौके पर मौत, विनोद ने अस्पताल में दम तोड़ा
सूचना पर पुलिस अधिकारी और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे पांचों लोगों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक कार में सवार सरस्वती देवी, नीलम, खुशबू और एहसास की मौके पर ही मौत गई। जबकि विनोद कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
काफी तेज रफ्तार में थी कार
पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले ट्रक से एक हादसा हुआ था, जिसके बाद ट्रक को सड़क के किनारे खड़े कराया गया था। वहीं आसपास के लोगों ने जानकारी के बाद पुलिस ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। एक पल भी किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। वहीं सूचना पर विनोद के परिवार के लोग भी मौके पर आ गए।
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
6 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
21 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
22 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines