---विज्ञापन---

आगरा के होटल से उज्बेकिस्तान की दो महिलाएं गिरफ्तार, पासपोर्ट था न वीजा, पुलिस को अब ये आशंका

Agra News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले में उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वे फर्जी आईडी (आधार कार्ड) देकर होटल में ठहरी थीं। खुफिया विभाग की सूचना पर आगरा पुलिस ने होटल में छापा मारकर दोनों को पकड़ा है। गौर करने वाली बात यह है […]

---विज्ञापन---

Agra News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले में उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वे फर्जी आईडी (आधार कार्ड) देकर होटल में ठहरी थीं।

खुफिया विभाग की सूचना पर आगरा पुलिस ने होटल में छापा मारकर दोनों को पकड़ा है। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों के पास न ही पासपोर्ट है और न ही वीजा। पुलिस को बड़ी साजिश की आशंका है।

---विज्ञापन---

शनिवार को होटर पहुंची थीं दोनों

सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि एलआईयू से ताजगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना पर एलआईयू और थाना ताजगंज पुलिस ने ताजगंज फेस दो स्थित होटल द एंपायर में छापा मारा। उन्होंने बताया कि यह होटल 15 दिन पहले ही खुला है। होटल प्रबंधन ने बताया कि शनिवार को दोनों महिलाएं दोपहर में होटल पहुंची थी। आईडी के नाम पर दिल्ली का आधार कार्ड दिया। दोनों कमरा नंबर 209 में ठहरी थीं।

न पासपोर्ट, न ही वीजा

दोनों महिलाओं से जब पूछताछ की गई तो हकीकत सामने आ गई। दोनों की पहचान दिलयारा और मैक्सरारामक्सन निवासी उज्बेकिस्तान के रूप में हुई है। सीओ सदर ने बताया कि दोनों के पास से दो फर्जी आधार कार्ड, करीब 30 हजार रुपये (भारतीय), दो मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस ने अपनी ओर से दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को कोर्ट में पेशी में बाद जेल भेजा गया है।

---विज्ञापन---

पहले खुद को भारतीय बताया

आगरा पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं ने पहले खुद को भारतीय बताया। फिर कहा कि दिल्ली में हमारे रिश्तेदार रहते हैं। पुलिस अब दोनों युवतियों के पास से मिले आधार कार्डों की जांच कर रही है।

बता दें कि आगरा से पहले भी उज्बेकिस्तान की महिलाएं गिरफ्तार हो चुकी है। पूर्व में पकड़ी गईं महिलाएं देह व्यापार में लिप्त पाई गई थीं। पुलिस इस मामले में भी इस बिंदु से जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Oct 30, 2022 11:41 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola