कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का आरोपी शकील मुठभेड़ में गिरफ्तार, रोते हुए हाथ जोड़ मांगी माफी, 50000 था इनाम

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने केस के एक और आरोपी को दबोच लिया है. पुलिस मुठभेड़ में उसे गोली लगी है, जिसके बाद उसे पकड़कर अस्पताल ले जाया गया.

factory blast | kaushambi | police encounter

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 14 लोगों की मौत हो गई है. (Credit-X)

उत्तर प्रदेश की कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस के आरोपी शकील को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. शकील पर करीब 50000 रुपये का इनाम था, जिसे बीत रात दबोच लिया गया. वहीं गिरफ्तारी के बाद शकील ने रोते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी और अपने गुनाह कबूल किए. शकील फैक्ट्री के मालिक नौशाद अली का भाई है, जो चिल्ला शहबाजी गांव स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री का कामकाज संभालता था. पुलिस मुठभेड़ में शकील में बाएं पैर में गोली लगी, जिसके घाव का उपचार कराने के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी पकड़ा गया

DSP मंझनपुर सौरभ सामंत ने बताया कि आरोपी शकील चेकिंग पॉइंट पर पकड़ा गया. सदर कोतवाल विनीत सिंह और SOG प्रभारी सुनील मंझनपुर के हंजापुर रोड (दीवार कोतारी) गांव के पास चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान बाइक पर आता शकील नजर आया, लेकिन पुलिस को देखते ही वह भागने लगा. पीछा करने पर उसे फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी हमला करते हुए पुलिस ने उसके बाएं पैर में गोली मारी तो वह बाइक समेत गिर गया. फिर वह गिड़गिड़ाने लगा कि मेरा घर ढह गया है और बच्चे बेघर हो गए हैं. हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं, मुझे माफ कर दो.

आरोपी शकील को अपने किए पर पछतावा

SP सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शकील निवासी महमूदपुर मनौरी बताया. वह चिल्ला शहबाजी गांव स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 14 लोगों की मौत का गुनाहगार था और वांछित था. पुलिस ने उस पर 50000 रुपये का इनाम रखा हुआ था. वह फैक्ट्री के मालिक नौशाद का भाई है और उससे पुलिस ने बाइक के साथ-साथ तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं. आरोपी को अपने किए पर पछतावा हैं. इसलिए उसने हाथ जोड़कर उन लोगों से माफी मांगी है, जिन्होंने धमाके में अपनों को खोया है.

विज्ञापन

फैक्ट्री में हुए धमाके में 14 लोगों की मौत

बता दें कि कौशांबी में रेलवे कॉलोनी के पास बनी अवैध फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई. हादसे में एक शख्स ने अपने चारों बच्चे खो दिए तो एक शख्स के 3 बच्चों की मौत हो गई. वहीं कई लोगों के मकान ढह गए. पुलिस ने धमाके के मुख्य आरोपी नौशाद और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. नौशाद को पुलिस ने मुठभेड़ में ही गिरफ्तार किया था. वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन मुखबिर से सुराग मिलते ही पुलिस ने उसे घेर लिया और फायरिंग का जवाब देते हुए पैर में गोली मार उसे पकड़ लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ