Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पूर्व मंत्री उदयभान के पोते ने एक युवती को कार से कुचलने का प्रयास किया। युवती को बचाने आए उसके पिता पर भी आरोपी ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मौके पर जब लोगों की भीड़ जुटी, तो आरोपी उनको धमकी देते हुए फरार हो गया। वारदात के विरोध में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा और उन्होंने रास्ता जाम कर दिया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए रास्ता खुलवाया। मामले की शिकायत पीड़िता की ओर से शाहगंज थाने में दर्ज करवाई गई है। वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें आरोपी की करतूत स्पष्ट तौर पर दिख रही है। पीड़िता ने कहा कि उसने इस साल 26 फरवरी को भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। लेकिन कोई भी कार्रवाई पुलिस ने नहीं की।
आठ माह से परेशान कर रहा है आरोपी
घायल पिता और उसकी बेटी ने बताया कि आरोपी का नाम दिव्यांश है और वह पूर्व मंत्री उदयभान का नाती है। शाहगंज में ही आरोपी ने पिता और पुत्री पर सोमवार रात को कार चढ़ाने का प्रयास किया। 8 महीने से उनको परेशान कर रहा है। उन लोगों की ओर से शाहगंज थाने में पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन पूर्व मंत्री के दबाव के कारण पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
धमकी देकर मौके से भागा आरोपी
पीड़िता के पिता ने बताया कि सोमवार रात को वे लखनऊ से वापस रेलवे स्टेशन लौटे थे। जहां से बेटी के साथ कार से घर आए। जैसे ही कार को घर के गेट पर रोका और उनकी बेटी नीचे उतरी। उसी दौरान दिव्यांश ने उस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। वे तुरंत बीच में आए, तो आरोपी ने उनको भी कुचलने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें-Delhi में फिर रोड रेज; कैब ड्राइवर को तीन लोगों ने चाकू से गोदा, गोली मारकर उतारा मौत के घाट
आरोपी उनको धमकी देकर मौके से भाग गया। मामला जानते ही लोग भड़क गए। लोगों ने पीड़ितों के साथ साकेत कॉलोनी रोड पर ट्रैफिक जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस की ओर से कहा गया है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
4 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
5 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
16 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
18 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
20 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
20 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines