Mini Tent City: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के तीर्थ स्थान अब अपनी भव्यता और नई सुविधाओं के लिए विख्यात होते जा रहे हैं। वाराणसी में गंगा किनारे बनाई टेंट सिटी (Varanasi Tent City) के बाद अब तीर्थराज प्रयागराज (Prayagraj) की मिनी टेंट सिटी (Mini Tent City) भी लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बन रही है। इसकी खासियतों और सुविधाएं देखने लायक हैं।
और पढ़िए –Rajasthan Politics: सरकार की उपलब्धियां गिनाई न लिया सीएम का नाम, कुछ ऐसा रहा पायलट का भाषण, जानिए….
11 बीघा में बनाई त्रिवेणी टेंट सिटी
प्रयागराज में रविवार को अरैल की ओर यमुना के किनारे बनी मिनी टेंट सिटी में सुपर डीलक्स कॉटेज का उद्घाटन औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने किया। 11 बीघे में फैले त्रिवेणी टेंट सिटी में 20 सुपर डीलक्स कॉटेज हैं। जो माघ मेले में सोमवार (16 जनवरी) से 18 फरवरी तक लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
शानदार टेंट सिटी में कम्युनिटी किचन भी
खाने-पीने और रहने जैसी सुविधाओं के अलावा लोगों के लिए अरैल घाट से संगम तक नाव की सवारी भी कराई जाएगी। कोई बी शख्स यूपी पर्यटन विभाग के माध्यम से इन कॉटेज को बुक कर सकता है। यहां लोगों के लिए कम्युनिटी किचन की उपलब्ध कराई गई है।
और पढ़िए –पंजाब के सीएम ने किया जेल में औचक निरीक्षण, इन 5 बदलावों के दिए आदेश
2025 में महाकुंभ की तैयारी
जानकारी के मुताबिक यह मिनी टेंट सिटी वर्ष 2025 में होने वाले महाकुंभ की तैयारी से पहले का ट्रायल है। जो बाद में कई भव्य टेंट सिटी का आकार लेंगे। इससे लोगों को नदी किनारे लक्जरी कॉटेज में रहने और धार्मिक उत्सव की भव्यता का आनंद लेने का मौका मिलेगा।
जीएसटी मिलाकर देनी होगी ये कीमत
माघ मेला अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि यूपी पर्यटन विभाग लग्जरी कॉटेज के लिए ऑनलाइन बुकिंग लेने के लिए तैयार है। एक कॉटेज का टैरिफ जीएसटी मिलाकर करीब 5000 रुपये है। उन्होंने कहा कि इन शानदार कॉटेज में रहने वाले पर्यटकों को विभाग की ओर से बेहतरीन सुविधाएं देने प्रयास किया जाएगा।
2019 के कुंभ के बाद उठाया कदम
बताते हैं कि सरकार का यह कदम वर्ष 2019 के कुंभ मेले के दौरान बने टेंट सिटी के प्रयोग के बाद सामने आया है। लोग यहां शीशम की लकड़ी से बने फर्नीचर का भी आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा इन टेंटों में एक बेडरूम, एक ड्रेसिंग-कम-स्टोर रूम, वॉशरूम और फ्रंट लॉबी है। साथ ही टेंट पूरी तरह से वाटरप्रूफ है और लकड़ी का फर्श है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
2 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
19 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
19 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
22 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
22 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines