UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के मेरठ (Meerut) जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने फिल्मी अंदाज में एक ज्वेलरी शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने शोरूम के पास वाले नाले से सुंरग बनाई और करीब 15 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। इसके बाद चोर एक पर्ची लिख कर छोड़ गए, उस पर्ची में चोरों ने लिखा, ‘सॉरी भाई…।’
सूचना पर पहुंची पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि इससे पहले कानपुर की ओर बैंक में भी चोरों ने सुरंग बनाकर वारदात को अंजाम दिया था।
नौचंदी थाना क्षेत्र में हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक मामला मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र का है। यहां मेरठ के रहने वाले पीयूष गर्ग का नौचंदी में ज्वेलरी शोरूम है। उन्होंने बताया कि चोरों ने फिल्मी अंदाज में शोरूम में चोरी की है। शोरूम में घुसने के लिए पास के नाले में से चोरों ने एक सुरंग बनाई।
सुरंग खोदकर दुकान के फर्श में से निकले
मेरठ पुलिस का कहना है कि नाला दुकान से सटा हुआ है। इसकी चारदीवारी कमजोर थी, जिससे चोर सुरंग खोदने के बाद दुकान के फर्श को उखाड़ते हुए अंदर प्रवेश कर गए। दुकान मालिक पीयूष गर्ग ने बताया कि चोर करीब 15 लाख रुपये के गहने चोरी करके ले गए हैं। इसके साथ ही चोरों ने एक पर्ची पर लिखा, सॉरी भाई, हमारी मजबूरी है चोरी करने की, माफ कर देना, पर आपका फरस (फर्श) बहुत मजबूत था।
इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
नौचंदी थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि हमें इस मामले में शिकायत मिली है। हमने दुकान के मालिक से चोरी हुए आभूषणों का सही आंकड़ा मांगा है। वहीं इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़िए – UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, कई घायल
कानपुर में सुरंग बनाकर बैंक में घुसे थे
बता दें कि दिसंबर 2022 में कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती में चोरों ने कुछ इसी अंदाज में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने बैंक में घुसने के लिए सुरंग बनाई थी। इसके बाद बैंक के अंदर से 1.8 किलो सोना चोरी करके ले गए थे। जांच में सामने आया था कि चोरों ने 10 फीट की सुरंग खोदी थी।
हिमाचल प्रदेश की बैंक में चलाए थे दस्तावेज
इसी तरह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में चोर एक बैंक की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। हालांकि इस वारदात में चोर बैंक के स्ट्रांग रूम में नहीं घुस पाए थे, इसलिए चोरों ने बैंक में रखे दस्तावेजों में आग लगा दी थी।
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
27 mins agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
3 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
14 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines