---विज्ञापन---

UP MLC चुनावः BJP के जयपाल सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते, 1986 से इस सीट पर भाजपा का कब्जा

UP MLC चुनावः उत्तरप्रदेश में बरेली-मुरादाबाद खंड एमएलसी चुनाव के नतीजे शुक्रवार सुबह घोषित हुए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जयपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी (SP) के शिवप्रताप यादव को 51,257 वोटों से हरा दिया।जयपाल सिंह लगातार तीसरी बार एमएलसी बने। सुबह 4 बजे कमिश्नर संयुक्ता ने भाजपा (UP MLC चुनाव) प्रत्याशी को जीत का प्रमाण […]

---खबर नीचे जारी है---

UP MLC चुनावः उत्तरप्रदेश में बरेली-मुरादाबाद खंड एमएलसी चुनाव के नतीजे शुक्रवार सुबह घोषित हुए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जयपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी (SP) के शिवप्रताप यादव को 51,257 वोटों से हरा दिया।

जयपाल सिंह लगातार तीसरी बार एमएलसी बने। सुबह 4 बजे कमिश्नर संयुक्ता ने भाजपा (UP MLC चुनाव) प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस सीट पर भाजपा की लगातार 8वीं जीत है।

और पढ़िए –UP MLC चुनावः BJP के जयपाल सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते, 1986 से इस सीट पर भाजपा का कब्जा

बरेली-मुरादाबाद खंड के नतीजे आज सुबह 4 बजे घोषित किए गए। चुनाव में भाजपा के जयपाल सिंह को 66,719 और सपा के शिवप्रताप यादव को 14,922 वोट मिले। बता दें कि 9 जिलों की इस स्नातक सीट पर बैलट पेपर से 30 जनवरी को चुनाव संपन्न हुआ था।

---खबर नीचे जारी है---

इस सीट पर कुल एक लाख 72 हजार 297 स्नातक वोट थे। चुनाव में कुल 53.79 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। बदायूं जिले में सबसे ज्यादा 63.70 प्रतिशत वोट पडे़ थे।

रामपुर में हुई कम वोटिंग का फायदा बीजेपी को मिला

इस सीट से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और (UP MLC चुनाव) सपा के बीच था। सपा ने पूर्व छात्र संघ नेता शिवप्रताप यादव मैदान में थे। चुनाव से पहले सपा उम्मीदवार बीजेपी के जयपाल को कड़ी टक्कर दे रहे थे। चुनाव में रामपुर में हुई कम वोटिंग का फायदा बीजेपी को मिला।

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए –Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना के खिलाफ CM खट्टर, कहा- दिवालिया हो जाएगा भारत

जानें कौन है जयपाल सिंह

भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह दो बार से एमएलसी हैं। भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह मुल रूप से मुरादाबाद के हैं। स्नताक वर्ग और कॉलेजों में उनकी अच्छी पकड़ रही है। वह इस सीट से मौजूद एमएलसी हैं। दो बार चुनाव जीत चुके हैं।

---खबर नीचे जारी है---

उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा छात्र हित में काम किए हैं, इसी कारण उनकी दो बार जीत हुई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि वे इस बार भी चुनाव जीत जाएंगे।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 03, 2023 09:32 AM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola