जाको राखे साइयां, मार सके न कोय… कलयुगी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को जिंदा दफन कर दिया, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। उसके रोने की आवाज एक महिला तक पहुंची और उसने उसकी जिंदगी बचा ली, लेकिन जब महिला ने उसे मिट्टी के नीचे निकाला तो वह नवजात की हालत देखकर रोने लगी।
फिलहाल नवजात खतरे से बाहर है और अस्पताल में उपचाराधीन है।
यह भी पढ़ें: गुजरात की किलर बहू, ससुर से संबंध बनाकर लेती थी पैसे, 2 लाख नहीं दिए तो काट दिया प्राइवेट पार्ट
बुरी हालत में मिला नवजात
मामला उत्तर प्रदेश के कानुपर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र का है। गांव पोलंदर में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में एक जगह अचानक मिट्टी को हिलते देखा। लोगों ने सोचा शायद भूकंप आया हो, लेकिन जब मिट्टी लगातार उड़ती रही तो गांव वालों ने उस जगह से मिट्टी हटाई। अचानक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो लोग घबरा गए। उन्होंने जगह की खुदाई की तो एक नवजात बुरी हालत में मिला।
यह भी पढ़ें: Google Maps ने कराया गजब कांड; बीवी कर रही थी झोल, क्या हुआ जब पति के सामने खुल गई पोल
सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
नवजात के शरीर पर जख्म थे। वह मिट्टी से सना था। नाक में मिट्टी फंसी थी, लेकिन वह रूक-रूक सांसें ले रहा था। एक महिला ने उसके मुंह में पानी की बूंदें डाली और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर भी उसकी हालत देखकर चौंक गए। डॉक्टरों ने उसे तुरंत उपचार देना शुरू किया। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन डॉक्टरों की कोशिश ने उसकी जान बचा ली। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: ओपी राजभर को एक नेता ने बताया ‘नाश’ करने वाला तो दूसरे ने लखनऊ में लगा दिया ‘आपत्तिजनक’ पोस्टर
दंपति ने अपनाने की इच्छा जताई
मूसानगर थाने के प्रभारी निरीक्षक और महिला पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचीं। CO भोगनीपुर रविकांत गौड़ ने बताया कि बच्चे को दफनाने वाले लोगों की तलाश जारी है। आस-पास अस्पतालों में पिछले कुछ घंटे पहले बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक दंपति ने नवजात को अपनाने की इच्छा जताई है, लेकिन कानूनी अड़चन के कारण उन्हें फिलहाल इसे दिया नहीं जा सकता।
संबंधित खबरें
हेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
16 mins ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
10 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
13 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
14 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines