Google Maps ने कराया गजब कांड; बीवी कर रही थी झोल, क्या हुआ जब पति के सामने खुल गई पोल
Edited By Balraj Singh

Edited By Balraj Singh

Google Maps Caught Wife Cheating: तकनीक का जमाना है। अब यह इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करता है कि यह किसी के लिए कितनी फायदे तो कितनी नुकसान देने वाली साबित होती है। जानकर हैरानी होगी कि ऐसे ही एक तकनीक गूगल मैप्स (Google Maps) ने तलाक तक की नौबत लाकर खड़ी कर दी। जहां तक वजह की बात है, इस खास तकनीक ने एक महिला की बेवफाई की पोल खोल दी और इसके बाद तलाक तो होना ही था। जानें कैसे हुआ यह सब…
लगभग हर कोई जानता है कि गूगल मैप्स दुनिया की किसी भी लोकेशन को ट्रैक करने में खासा मददगार टूल है। इससे लोगों को अनजान जगहों पर जाने में आसानी होती है। पता चला है कि इस टूल ने पेरू के एक विवाहित जोड़े का डिवॉर्स कराने में बड़ी अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर छाई इस तस्वीर के बारे में जानकारी मिली है कि वर्ष 2013 में एक शख्स कहीं जाने के लिए रूट मैप्स देख रहा था। अचानक रास्ते की एक तस्वीर में अपनी बीवी जैसे कपड़े पहने एक महिला नजर आई, जो किसी पुरुष की बांहों में थी। जूम करके देखा तो उसके होश ही उड़ गए। वह औरत कोई और नहीं, सौ फीसदी उसकी बीवी थी।
उसके बाद उस शख्स ने कार के कैमरा से गूगल मैप्स पर कैप्चर हुई दिल जला देने वाली वह तस्वीर दिखाकर अपनी पत्नी से पूछ-पड़ताल की तो उसने मान लिया कि वह किसी पराए मर्द के साथ संबंध रखती है। यह राज खुल जाने के बाद उस शख्स ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।
अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही इस पुरानी तस्वीर पर धड़ाधड़ इम्प्रेशन आ रहे हैं। बहुत से लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। इनमें से बहुत से नेट यूजर्स ने लिखा है, ‘धोखा देना बहुत आसान होता है, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद यह एक न एक दिन बेपर्दा हो ही जाता है। ऐसे में हर वक्त वफादार रहने से बेहतर हमारे पास कोई विकल्प नहीं है’।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: