Saharanpur News: (गौरव मिश्रा, सहारनपुर) सहारनपुर जिले में आज एक मुस्लिम लड़की ने घर वापसी करते हुए शिव मंदिर में हिंदू लड़के के साथ पूरे रीति-रिवाजों के साथ विवाह रचा लिया। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी की देखरेख में विवाह समारोह संपन्न हुआ। विकास त्यागी ने बताया कि दोनों पिछले 15 सालों से आपस में प्रेम करते थे। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
जहां लड़की ने लड़के के पक्ष में बयान दिए और साथ रहने की इच्छा प्रकट की। जिसके बाद कोर्ट के आदेशों पर हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। दोनों देवबंद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। विवाह से पहले लड़की का नाम फिरदौस था। लेकिन अब शादी होने पर लड़की का नया नाम नव्या रखा गया है। शादी में बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।
पिछले साल कौशांबी में सामने आया था ऐसा मामला
कहा भी जाता है कि प्यार जाति, बंधन, उम्र या धर्म नहीं देखता। पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल सितंबर में यूपी के कौशांबी जिले में एक लड़की ने प्यार की खातिर हिंदू धर्म अपना लिया था। रुखसार अब रुक्मिणी बन चुकी है। कोर्ट में उसने बयान दिए थे कि वह बालिग है। मर्जी से धर्म बदला है। कोर्ट को बताया गया था कि वह अपने पड़ोसी रवि से प्यार करती है। कोर्ट में दोनों ने अपने प्रूफ पेश किए थे।
यह भी पढ़ें:चाय पीने साथ आए…फिर अचानक जीजा ने साले पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मारकर सड़क पर फेंका; डरा देगा वीडियो
जिसके बाद कोर्ट ने दोनों की शादी करवाने के आदेश जारी किए थे। गांव के शिव मंदिर में हिंदूवादी संगठनों और लड़के के माता-पिता की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई थी। वहीं, लड़की के पिता ने 3 लोगों के खिलाफ बेटी के अपहरण की शिकायत दी थी। जिसके बाद अकिल थाना इलाके के मोहिद्दीनपुर सड़वा में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई थी।
मेरठ में भी दो दिन पहले एक मुस्लिम युवती ने हिंदू बनकर युवक से शादी रचाई थी। दोनों ने मुजफ्फरनगर के आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था। युवती ने UP पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की थी। मेरठ के मवाना गांव की सिदरा और किला परीक्षितगढ़ के युवक पीयूष का दिल्ली में अफेयर शुरू हुआ था। दोनों एक कंपनी में काम करते थे।
यह भी पढ़ें:नाम बदला…प्रेम जाल में फंसाया…फिर धर्म बदल कर किया निकाह, यूपी में लव जिहाद का एक और मामला
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
5 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
6 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
7 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
7 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
8 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
18 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
20 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
22 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
22 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines