Bulandshahr News ( शाहनवाज चौधरी): बुलंदशहर में देहात क्षेत्र के गांव कुडवल के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही घर की तीन महिलाओं की मौत हो गई। बता दें कि नौ लोगों का परिवार माता रानी को चढ़ावा चढ़ाकर मंदिर से घर लौट रहे थे। तभी कैंटर और ऑटो के बीच टक्कर होने के कारण परिवार की तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार के ही अन्य सदस्य घायल हैं। जिन महिलाओं की मौत हुई है, उसमें जेठानी- गंगादेवी, देवरानी-राजेन्द्री और बहू- राधा शामिल हैं।
6 लोग हुए घायल
इस दुर्घटना में 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें महेन्द्री, बबीता, ममता, भारती और टीकम के साथ ऑटो ड्राइवर भी हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बात मृतकों के शवों पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब ऑटो की टक्कर हुई तो ऑटो में बैठे लोग सड़क पर गिर गए । आसपास खून- ही-खून बिखर गया था। हादसे का शिकार हुए एक व्यक्ति ने बताया कि ऑटो वाला तेल भरवाने के लिए रुका था, जिसके बाद यह हादसा हुआ।
मौके पर पहुंची पुलिस
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही कैंटर ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिसमें परिवार की तीन लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल है। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद ऑटो पूरी तरह पिचक गई थी। इसके कारण ऑटो में पीछे बैठी एक महिला फंस गई थी, जब तक उनको बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि आप पास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार ट्रक को ड्राइवर को पकड़ लिया गया है।
यह भी पढ़ें – घोर कलयुग! मां पर आया जवान बेटे का दिल; हिफाजत के लिए पुलिस के पास पहुंची महिला
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 hr agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines