घोर कलयुग! मां पर आया जवान बेटे का दिल; हिफाजत के लिए पुलिस के पास पहुंची महिला
Bulandshahr Step Son Molest His Mother: उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में एक मां अपने बेटे की शर्मनाक हरकतों से परेशान होकर पुलिस के पास पहुंच गई।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

शाहनवाज चौधरी
Bulandshahr Step Son Molest His Mother: उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले के मां और बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां एक जवान बेटे का दिल अपनी मां पर आ गया। हद तो तब हो गई जब मां के लिए बेटे का यह प्यार छेड़खानी और जबरदस्ती तक पहुंच गया। आखिर में बेटे की शर्मनाक हरकतों से परेशान होकर मां पुलिस के पास पहुंच गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये हैरान कर देने वाला मामला बुलन्दशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस को दी गई शिकायत में 29 साल की पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी शादी 58 साल के एक शख्स से हुई थी। उसके पति ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उससे शादी की थी। पहली शादी से उस शख्स का एक बेटा भी था, जिसका नाम रिजवान था। पीड़िता ने बताया कि 5 महीने पहले ही उसके पति का निधन हो गया था, जिसके बाद वह मुस्लिम रीति-रिवाज के हिसाब से इद्दत (इसमें मृतक की पत्नी 4 महीने तक किसी से नहीं मिलती है) की रस्म कर रही थी।
यह भी पढ़ें: The Sabarmati Report: टैक्स फ्री होने के बाद इतने रुपये में मिलेगी फिल्म की टिकट, जानिए पूरा गणित
पीड़िता का आरोप है कि इद्दत के दौरान उसका सौतेला बेटा रिजवान उससे छेड़छाड़ करने लगा। इसके अलावा, उसने पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। इद्दत पूरी होने के बाद भी रिजवान की ये शर्मनाक हरकतें और छेड़छाड़ का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान पीड़िता ने सौतेले बेटे को कई बार- कई तरीकों से समझाया भी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अंत में रिजवान की करतूतों से परेशान होकर पीड़िता बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद पहुंची। यहां उसने पुलिस में सौतेले बेटे के खिलाफ शिकायत दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच की। शुरुआती जांच में पुलिस ने काफी हद तक महिला के आरोपों को सही पाया। इसके बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की।
इस मामले की जांच कर रहे डीएसपी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी सौतेले बेटे के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर थाना जहांगीराबाद में दर्ज की गई है। पीड़िता और उसके पति की उम्र में बड़ा फासला था। पिछले दिनों पीड़िता के पति का निधन हो गया। पीड़िता पर उसका सौतेला बेटा बुरी नजर रखता था और छेड़छाड़ करता था। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: