Uttar Pradesh News in Hindi: लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) स्थित इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में होने वाला लाइव कॉन्सर्ट रद्द हो गया है। इस कॉन्सर्ट में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्राफ (Tiger Shroff), सनी लियोनी (Sunny Leone), मौनी राय और गायक गुरु रंधावा (Guru Randhawa) जैसे कलाकार प्रस्तुति देने वाले थे, लेकिन आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद वह फरार हैं। इकाना स्टेडियम की ओर से कार्यक्रम रद करने की पुष्टि भी कर दी गई है।
1.50 करोड़ रुपये में बुक हुआ था स्टेडियम
जानकारी के मुताबिक आयोजक विराज अरविंद त्रिवेदी की ओर से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 20 नवंबर यानी रविवार को एक लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही आयोजक फरार हो गए। कार्यक्रम को लेकर मोबाइल एप से लेकर अन्य माध्यमों से करोड़ों रुपये कीमत के शो के टिकट बेचे गए थे। वहीं 1.50 करोड़ रुपये में स्टेडियम को बुक किया गया था। तय समय के मुताबिक आज यानी रविवार को शो होना था।
हाउस कीपिंक कंपनी के मालिक ने दर्ज कराया मुकदमा
वहीं लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शो के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक हाउस कीपिंग कंपनी के मालिक रणदीप भाटिया का आरोप है कि विराज अरविंद त्रिवेदी ने उसकी पत्नी श्वेता, समेत कुछ रिश्तेदारों और सुविधा फाउंडेशन के डायरेक्टर समीर शर्मा के साथ 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा है कि दर्ज हुए मुकदमे में इकाना स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम का जिक्र नहीं है। हालांकि इसके अलावा और भी कई आरोप लगाए गए हैं।
स्टेडियम में जमा कराया 10 लाख रुपये एडवांस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराज अरविंद ने शो के लिए इकाना स्टेडियम को 1.50 करोड़ रुपये में बुक किया था। इसके लिए करीब 10 लाख रुपये एडवांस भी दिया था। सोशल मीडिया पर इसका प्रचार किया। कार्यक्रम को लेकर अखबारों में भी बड़े-बड़े विज्ञापन दिए गए, जिसके बाद इकाना स्टेडियम प्रबंधन की ओर से आपत्ति जताई गई थी। कहां था कि पूरा पैसा जमा करने और सभी संबंधित विभागों से एनओसी मिलने के बाद ही विज्ञापनों में स्टेडियम का नाम प्रकाशित किया जाए।
आयोजक के घर पर लटका मिला ताला
सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो उनके भी होश उड़ गए। लखनऊ के सेलेब्रिटी गार्डन स्थित विराज के किराए के फ्लैट में भी ताला लगा हुआ है। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां करीब दो-तीन दिन से ताला लगा हुआ है।
लखनऊ के डीसीपी दक्षिण राहुल राज ने बताया कि हालांकि अभी तक शो के टिकट खरीदने वालों में से किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वहीं एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि रणदीप ने मुकदमे में लिखाया है कि आयोजकों ने स्टेडियम के लिए भी पूरा पैसा जमा नहीं किया है। सभी लोग फरार हैं। रणदीप ने कार के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 hr agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
7 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
9 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
9 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
10 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines